आज़मगढ़।
सरायमीर। क्रासिंग 51बी के फाटक के पास रेलवे ट्रैक पर एक युवक ने दौड़ाई बाइक।सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 6:57 बजे शाहगंज से बलिया जाने वाली सवारी ट्रेन क्रास करने के लिए सरायमीर रेलवे स्टेशन से पश्चिम स्थित 51 बी फाटक का गेट पर गार्ड इंद्रेश सिंह ने फाटक बंद कर दिया था। तभी मो. अरमान पुत्र स्व. जमशेद अहमद ने अपने एक साथी के फाटक क्रास कर रेलवे ट्रैक पर बाइक लेकर पहुंच गया। पीछे से सवारी ट्रेन आता देख बाइक पर सवार होकर पश्चिम से पूरब रेलवे ट्रैक पर बाइक चलाने लगा।वहां मौजूद जनता शोर मचाने लगी तभी ट्रेन चालक ने सामने ट्रैक पर बाइक पर सवार युवक को देख ट्रेन रोक दिया।फाटक गार्ड ने युवक पकड़ कर बाइक ट्रैक पर से हटाए तब जाकर ट्रेन आगे रवाना हुई। युवक का नाम-पता पूछकर छोड़ दिया।
मोहम्मद यासिर सरायमीर