सोनभद्र।
सोनभद्र ब्यूरो अजीत कुशवाहा की रिपोर्ट-
रेनुकूट।रेनुकूट में छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री रामसेवक पैतरा के आगमन पर मूर्धवा मोड़ पे बीजेपी कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत उसी के पस्चात बीजेपी कार्यकर्ताओं और समाजसेवियों द्वारा राधाकृष्ण मन्दिर के समीप नागेन्दर सिंह के घर पर तिवारी जी के द्वारा गीत गाकर स्वागत किया गया जहाँ जलपान के साथ साथ बीजेपी कार्यकर्ताओं से परिचय भी कराया गया उसी क्रम में *रेनुकूट के वरिष्ट समाजसेवी संजय अग्रवाल* के घर की ओर मंत्री जी का काफिला चल पड़ा जहाँ बैंड बाजे और नगाड़ो के साथ मंत्री जी का माल्यार्पण कर भब्य स्वागत किया गया और मंत्री जी ने अपना बहुमूल्य समय संजय अग्रवाल के घर पे भरपूर दिया जहाँ पूरी अग्रवाल समाज एवं समाजसेवियों ने एक जुट हो कर मंत्री जी के सेवा सत्कार में लगे रहे और मंत्री जी ने एक-एक कर के सबसे परिचय किया मंत्री जी ने उसी कड़ी में *ग्रासिम इंडस्ट्रीज के गेस्ट हाउस में भी मंत्री जी ने अपना समय दिया जहाँ पर ग्रासिम* के सभी उच्चाधिकारियो ने भी मंत्री जी का भरपूर स्वागत किया और उनकी ब्यवस्था में लगे रहे। हमारे संवाददाता से बातो के दौरान बताया कि हम बाबा भोलेनाथ के नगरी बोल बम से होते हुये काशी के काशी विश्वनाथ जी का दर्शन करते हुये आ रहे है उन्होंने बताया कि मेरे साथ 60 लोग है और हम पूरे परिवार के साथ दर्शन करते हुये आ रहे है आज बहुत शुभ दिन है आज नागपंचमी के दिन पूरे देश मे नगपंचमी मनाया जा रहा है और हमने आज के दिन भोलेनाथ जी का दर्शन करके अपने छत्तीसगढ़ समेत पूरे देश की शांति सुरच्छा और बिकाश की कामना कि है।और उन्होंने साथ ही साथ यह भी कहा कि यह सोनभद्र जिला बहुत ही प्राकृतिक सुंदरता से भरा हुआ है और उन्होंने रेनुकूट को बताया कि हमारे देश का बहुत बड़ा ऊर्जा नगरी है यहां पर बहुत बड़ा रिहंद डैम है जिससे ऊर्जा का विकाश हुआ है और देश को यहाँ से ऊर्जा मिलती है मंत्री जी ने बताया कि इससे पहले भी हम कई बार रेनुकूट आ चुके है लेकिन हम यहा अच्छे से घूमना चाहते है इन्ही बातो के साथ मंत्री जी ने अलबिदा लेते हुये अपने राज्य छत्तीसगढ़ की ओर प्रस्थान किये जिसमे मुख्य रूप से अग्रवाल समाज के संरच्छक मोहन लाल अग्रवाल, केसव अग्रवाल,किशोरी लाल,यशवंत ,विनोद अग्रवाल,कैलाश अग्रवाल,अनुज अग्रवाल, आल इंडिया संरच्छक रामशंकर केशरी,राजेश गुप्ता ,सुरेश केशरी,संतोष गुप्ता,पंकज जयशवाल समस्त अग्रवाल समाज समेत समाजसेवी सज्जन अग्रवाल बीजीपी के चाँद प्रकाश,नरेन्द्र सिंह,बब्लू सिंह,श्याम अग्रवाल,महानंद सिंह,राजेश सिंह,गुड्डू कार्यकर्ताओ ने भी भब्य स्वागत किया।
आप सभी पाठकों को हमारे लेख कैसे लगे, अपनी राय कमेंट बॉक्स में अवश्य दें।
http://samacharindialive.blogspot.com
https://www.facebook.com/samacharindialive
समाचार इंडिया लाइव
सोनभद्र।