Breaking News

नेशनल गोल्ड मेडलिस्ट का हुआ स्वागत।

आज़मगढ़।

सगड़ी।

कबड्डी के खेल में अपार संभावनाएं : मोहम्मद एजाज

सगड़ी  स्थानीय तहसील क्षेत्र के घड़सरा निवासी नेशनल गोल्ड मेडलिस्ट मोहम्मद एजाज को मुंब्रा स्पोर्ट्स संस्था ठाणे महाराष्ट्र का प्रेसिडेंट चुने जाने पर क्षेत्र के लोगों में हर्ष व्याप्त है । रविवार को अपने घर पहुंचे मोहम्मद एजाज का भारतीय जनता पार्टी  अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष सोफियान खान की अगुवाई में गांव के युवाओं ने जोरदार स्वागत किया । स्वागत से अभिभूत मोहम्मद एजाज ने कहा कि कबड्डी के क्षेत्र में युवाओं के पास अपार संभावनाएं हैं । कहां की संस्था ने युवाओं को प्रशिक्षित किया जाता है । जिससे युवा पैरामिलिट्री, रेलवे सहित कई सरकारी नौकरियों में पांच परसेंट कोटा का लाभ पा सकें ।
कहा कि महाराष्ट्र में 18 बच्चों को सरकारी नौकरियों में  जगह मिल रही है । वहीं  प्रयास कर उत्तर प्रदेश से 12 बच्चों के लिए भी कोटा सरकारी नौकरी में प्रदान कराया है । यही नहीं संस्था द्वारा  प्रत्येक बच्चों को हर माह पंद्रह सौ रुपया प्रोत्साहन के अलावा बच्चों का एडमिशन होने के बाद संस्था की तरफ से भोजन कपड़ा  दवाएं भी दी जाती है । मोहम्मद एजाज ने कहा कि युवा जहां कबड्डी से देश का नाम रोशन कर रहे है । वही नौकरी में भी 5 परसेंट सरकारी कोटा का भी लाभ मिलेगा । इस मौके पर अबू साद,  इमरान, नदीम, खालिद, मुनव्वर, नदीम, खालिद, सलमान खान, भट्टू, सरफुद्दीन, इमरान, नजीर, अबू साद, नदीम अहमद, नेपाली, मोहम्मद खालिद, पन्नालाल, मोहम्मद खालिद,  अशरफ खान, कालिका यादव आदि उपस्थित थे ।

रिपोर्ट- मनोज चतुर्वेदी
जोन रिपोर्टर-आज़मगढ़

आप सभी पाठकों को हमारे लेख कैसे लगे, अपनी राय कमेंट बॉक्स में अवश्य दें।         

http://samacharindialive.blogspot.com

https://www.facebook.com/samacharindialive
                              
                         समाचार इंडिया लाइव
                             ब्यूरो आज़मगढ़

            

और नया पुराने