आज़मगढ़।
सगड़ी।
उपजिलाधिकारी व सी ओ सगड़ी ने पौधरोपण कर पर्यावरण के प्रति किया जागरूक ।
सगड़ी तहसील परिसर में आज सुबह 9:00 बजे 51 वृक्षों का पौधरोपण किया गया ।
होमगार्ड ब्लाक अजमतगढ बी ओ द्वारा वृक्षों के पौध रोपण हेतु तहसील परिसर में उपजिलाधिकारी रविरंजन , सी ओ सगड़ी सुधाकर सिंह , व तहसीलदार हीरालाल , नायब तहसीलदार मनीष कुमार ने परिसर को हरा भरा रखने हेतु वृक्षारोपण किया । साथ ही उपजिलाधिकारी ने कहा कि पौधरोपण करने से ज्यादा जरूरी लगाए गए पौधों की सुरक्षा भी है उन्होंने कहा आज पौधों के महत्व को सभी लोग जान गए हैं जागरुक होकर पौधरोपण के साथ-साथ पर्यावरण को स्वच्छ रखने हेतु स्वयं से पहल करें ।
सी ओ सुधाकर सिंह ने भी सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने पर बल दिया कहा पौधरोपण करने के उपरांत उनकी सुरक्षा अति आवश्यक है वहीं बी ओ होमगार्ड गोपाल सिंह के नेतृत्व में 51 पौधों का तहसील परिसर में पौधरोपण किया गया जिनमें पीपल , बरगद , आम , पाकड़ व अन्य महत्वपूर्ण वृक्षों का रोपण किया गया इस अवसर पर अरविन्द कुमार , लक्ष्मी दुर्गविजय , भाभा यादव , जितेंदर यादव , रामसमुझ , बलिराज , पवन , अवधेश व तहसील के राजस्व कर्मी उपस्थित रहें ।
रिपोर्ट- मनोज चतुर्वेदी
जोन रिपोर्टर-आज़मगढ़
आप सभी पाठकों को हमारे लेख कैसे लगे, अपनी राय कमेंट बॉक्स में अवश्य दें।
http://samacharindialive.blogspot.com
https://www.facebook.com/samacharindialive
समाचार इंडिया लाइव
ब्यूरो आज़मगढ़