Breaking News

अखिलेश नेता जी को नेतृत्व दे नहीं तो नेता जी के नेतृत्व में समाजवादी सेकुलर मोर्चा पार्टी बनाएंगे।

आज़मगढ़।

सगड़ी ।

सगड़ी को नहीं होने देंगे उपेक्षित नेता जी से करेंगे बात।

दो दिवसीय पूर्व काबीना मंत्री शिवपाल यादव का दौड़ा।

सगड़ी तहसील क्षेत्र के पूर्व मंत्री मलिक मसूद के घर भोज में पहुंचे पूर्व मंत्री शिवपाल यादव ने प्रेस वार्ता में कहा मैंने बाढ़ क्षेत्र में बहुत काम किए। महुला गढ़वाल बांध को पक्का करने का वादा किया गया था।इसपर शिवपाल यादव ने कहा कि दुर्घटना हो गई  इस लिए  काम नहीं हो पाया।  हाजीपुर पुल का मैंने शिलान्यास किया था। 10 करोड़ रुपया अवमुक्त कर दिया था। उसका शिलान्यास नहीं कर पाया दुर्घटना हो गई। कुछ लोग हैं जो महुला गढ़वाल बाध को पक्का होने नहीं देना चाहते हैं क्योंकि हर साल बाढ़ आती रहे। और उनको इसका लाभ मिलता रहे। नई पार्टी बनाने की बात पूछी गई तो उन्होंने कहा समाजवादी सेकुलर मोर्चा पार्टी नेता जी के नेतृत्व में बनाई जाएगी अखिलेश को  नेताजी को जिम्मेदारी सौप देनी चाहिए  उसी में भलाई है। अगर दुर्घटना नहीं होती तो नेता जी के नेतृत्व में चुनाव लड़ा गया होता  आज यूपी में समाजवादी पार्टी की सरकार होती । लोगों ने कहा माननीय मुलायम सिंह का संसदीय क्षेत्र होने के बावजूद भी सगड़ी विधान सभा में 6 माह से कार्य ठप चल रहा है। सांसद  निधि से सगड़ी का कोई काम का नहीं हो रहा है ।उन्होंने कहा हम नेता जी से बात कर सगड़ी की उपेक्षा नहीं होने देंगे। हमने कई नदियों सरयू, वरुणा, गोमती की सफाई कराई है । बाढ़ आने से पहले बंधे पर ठोस कार्रवाई होनी चाहिए लेकिन कुछ लोग इसे होने नहीं देना चाहते हैं । पूर्व मंत्री मलिक मसूद ने कहा सगड़ी क्षेत्र का विकास ठप हो गया है जिसके विकास की आवश्यकता है। आपदा से हर साल लाखों की क्षति  होती है। इस बारे में पूर्व मंत्री शिवपाल यादव ने कहा हम नेताजी से बात कर इस क्षेत्र में  ध्यान देने की बात करेंगे। बिहार की राजनीति के बारे में जब पूछा गया कि वहां का गठबंधन बीच  में ही टूट गया तो महागठबंधन कैसे बनेगा। इस पर पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने कहा अगर नेताजी गठबंधन के मुखिया होते तो ऐसा नहीं होता।
इस मौके पर पूर्व मंत्री मलिक मसूद, शाहिद मलिक, डॉक्टर राजेंद्र सिंह, विश्व प्रकाश सिंह, श्रीनाथ यादव, अमीन बंजारा,रामदर्शन यादव, रामाशीष यादव ,राम सिंह पटेल, सायरा बानो, रामाश्रय राय, मोहित पासवान आदि लोग मौजूद थे।

रिपोर्ट- मनोज चतुर्वेदी
जोन रिपोर्टर-आज़मगढ़

आप सभी पाठकों को हमारे लेख कैसे लगे, अपनी राय कमेंट बॉक्स में अवश्य दें।         

http://samacharindialive.blogspot.com

https://www.facebook.com/samacharindialive
                              
                         समाचार इंडिया लाइव
                             ब्यूरो आज़मगढ़

           

और नया पुराने