आज़मगढ़।
सगड़ी ।
सगड़ी : जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के मुबारकपुर त्रिमुहानी स्थित देशी शराब की दूकान के सामने से गुरुवार की रात कुरैशनगर मुहल्ला निवासी सोहराब आलम की बाइक चोरी हो गई । पीड़ित ने शुक्रवार की सुबह कोतवाली में तहरीर दी है । सोहराब आलम पुत्र बदरुद्दीन नगर पंचायत जीयनपुर के कुरैश नगर का रहने वाला है । 8:00 बजे रात के करीब जीयनपुर बाजार स्थित मुबारकपुर त्रिमुहानी के पास स्थित देशी शराब की दूकान के सामने अपनी बाइक खड़ी करके किसी काम से बगल की दुकान पर चला गया । जब आधा घंटे बाद लौटा तो देखा बाइक चोरी हो गई है ।
रिपोर्ट- मनोज चतुर्वेदी
जोन रिपोर्टर-आज़मगढ़
आप सभी पाठकों को हमारे लेख कैसे लगे, अपनी राय कमेंट बॉक्स में अवश्य दें।
http://samacharindialive.blogspot.com
https://www.facebook.com/samacharindialive
समाचार इंडिया लाइव
ब्यूरो आज़मगढ़