श्रावस्ती।
श्रावस्ती ब्यूरो प्रदीप गुप्ता की रिपोर्ट-
श्रावस्ती। भूमि संरक्षण के प्रधान सहायक लिपिक अरविन्द सिंह ने उपकृषि निदेशक कृषि को पत्र लिखकर अवगत कराया है कि गुरूवार को भूमि एवं जल संसाधन कार्यालय (डीपीएपी) में डब्लूडीपी सदस्य शशिकान्त तिवारी पटल पर आयें और प्रमोद तिवारी वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेन्द्र मोदी आर्मी श्रावस्ती के लेटर पैड पर 9 विंदुओ की सूचना से सम्बन्धित पत्र श्री सिंह को प्राप्त कराये। श्री सिंह द्वारा आगंतुक रजिस्टर पर हस्ताक्षर करवाने पर शशिकांत तिवारी आग बबूला हो गये और वहां मौजूद समस्त स्टाप को अभद्र शब्दो का इस्तेमाल करते हुए समस्त कर्मचारियो से आरटीआई सूचना मांगकर प्रताड़ित करने की धमकी भी दी इतना ही नही शशिकांत तिवारी ने प्रधान सहायक के पटल पर रखे राजकीय प्रपत्र को फाड़ डाला और वहीं फेक दिया।श्री तिवारी ने समस्त कर्मचारियों को धमकाते हुए कहा कि आरटीआई अधिकारी व सांसद हमारे रिस्तेदार है कोई हमारा बाल बांका नही कर पायेगा। श्री सिंह ने बताया कि शशिकांत तिवारी द्वारा कई बार कर्मचारियों के साथ पूर्व मे भी इसी प्रकार का दुर्व्यवहार भी किया जा चुका है। प्रधान सहायक व स्टाप के कर्मचारियो ने उपनिदेशक कृषि श्रावस्ती से शशिकांत तिवारी के खिलाफ प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है।
क्या कहते है उपकृषि निदेशक श्रावस्ती
उपकृषि निदेशक श्रावस्ती जसपाल ने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए घोर निंदा की है। उन्होने बताया कि इस संदर्भ मे हम जिलाअधिकारी के समक्ष अपनी बात रखते हुए मांग करेंगे कि इस मामले को गम्भीरता से ले जिससे कर्मचारी स्वयं को सुरक्षित महसूस करते हुए सरकारी कार्य का निष्पादन कर सके। उन्होने यह भी बताया कि शशिकांत तिवारी द्वारा सांसद का रिश्तेदार बताने के बयान पर वह सांसद को भी अवगत करायेंगे जिससे सरकार की छवि धूमिल न हो।
आप सभी पाठकों को हमारे लेख कैसे लगे, अपनी राय कमेंट बॉक्स में अवश्य दें।
http://samacharindialive.blogspot.com
https://www.facebook.com/samacharindialive
समाचार इंडिया लाइव
ब्यूरो श्रावस्ती