Breaking News

करेंट शार्ट देने के मामले में मुख्य आरोपी सहित दो गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

सरायमीर

सरायमीर थाना क्षेत्र के कस्बा सरायमीर में विडियो वायरल के सम्बन्ध में नामजद मुख्य आरोपी समेत दो आरोपी गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेजा। पुलिस के द्वारा मिली जानकारी अनुसार कस्बा सरायमीर में दिनांक 15 जुलाई 017 को कुछ युवकों के जरिया  शेरवां के एक युवक को मोबाइल चोरी में उठा कर करंट लगाने का विडियो वायरल किया गया था इस सम्बंध में अभियुक्त के द्वारा नौ लोगों को नामजद किया गया था। जिसमें पुलिस ने तत्काल चार आरोपियों को गिरफ्तार जेल भेजकर बाकी आरोपियों की तलाश में जुटे गई थी।दिनांक 28 जुलाई 017 शुक्रवार को चार बजे थानाध्यक्ष सरायमीर राम नरेश यादव को मुखबिर सुचना मिली की विडियो वायरल के दो आरोपी नदीम पुत्र मंसूर मोहल्ला पठान टोला कस्बा सरायमीर और मुख्य आरोपी मबऊसुर्रहामन पुत्र अयूब जहगीरगंज थाना सरायमीर कहीं भागने के फिराक में नन्दावं मोड़ पर खड़े हैं सुचना पाते ही मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर दो युवक को गिरफ्तार कर थाने पर लाकर जेल भेजा।

रिपोर्ट- मोहम्मद यासिर
ब्यूरो आज़मगढ़

आप सभी पाठकों को हमारे लेख कैसे लगे, अपनी राय कमेंट बॉक्स में अवश्य दें।         

http://samacharindialive.blogspot.com

https://www.facebook.com/samacharindialive
                              
                         समाचार इंडिया लाइव
                                   आज़मगढ़।

      

और नया पुराने