Breaking News

पुलिस ने मऊ जनपद के बिना हेलमेट के वाहन चला रहे लोगों के काटे चालान।

मऊ।

1-

उत्तर प्रदेश की सरकार ने पिछली सीट पर भी बैठे व्यक्तियों को हेलमेट अनिवार्यता कराते हुए शक्ति से लागू कराने के क्रम में जनपद में सभी थानों पर बिना हेलमेट के चला रहे वाहन स्वामियों के काटे चालान। जिसमें मोहम्मदाबाद गोहना में 21 वाहनों का काटा चालान ।

2-

शराब की दुकान में चोरी।

घोसी(मऊ)।  घोसी कोतवाली क्षेत्र के जामडीह स्थित सरकारी देशी शराब की दुकान में चोरों ने बुधवार की रात्रि शटर का ताला चटका कर सात पेटी देशी शराब व 500 रुपया नकद पर हाथ साफ किया।         

मिली जानकारी के अनुसार घोसी कोतवाली अंतर्गत खत्रीपर गांव निवासी कालिका चौहान की जामडीह में देशी शराब की दुकान है।नित्य की भांति  बुधवार  को रात्रि लगभग 9 बजे दुकान बंद कर कालिका चौहान घर चले गए और गुरुवार की सुबह सूचना मिलने पर वे जामडीह पहुंचे तो देखा कि दुकान के शटर का ताला नही था और दुकान का शटर खुला हुआ था।सूचना पाकर कोतवाली के उप निरीक्षक जितेंद्र वर्मा भी मौके पर पहुँचे और घटना स्थल का मुआयना किया।दुकान स्वामी की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।ज्ञात हो कि विगत सप्ताह धरौली मोड़ पर सरकारी देशी शराब की दुकान में हुई चोरी के खुलासे को लेकर पुलिस अभी माथापच्ची में उलझी ही थी कि गुरुवार की सुबह हौसला बुलंद चोरो ने पुलिस के सामने फिर एक चुनौती पेश कर दी।यदि पुलिस समय रहते नही चेती तो इन शराब की दुकानों के बाद उन चोरो के निशाने पर लोगों के घर रहेंगें।

रिपोर्ट- धनंजय दुबे

आप सभी पाठकों को हमारे लेख कैसे लगे, अपनी राय कमेंट बॉक्स में अवश्य दें।         

http://samacharindialive.blogspot.com

https://www.facebook.com/samacharindialive
                              
                         समाचार इंडिया लाइव
                               ब्यूरो मऊ

     

और नया पुराने