Breaking News

डेंगू से बचाव पर स्वास्थ , शिक्षा व बालपुष्टाहार विभाग के साथ उपजिलाधिकारी ने की बैठक ।

आज़मगढ़।

सगड़ी ।

डेंगू मलेरिया पर जागरूकता व 10 को दवा वितरित करने पर एसडीएम ने दिया निर्देश ।

सगड़ी ।
सगड़ी तहसील के सभागार में डेंगू मलेरिया पर जागरूकता व 10 अगस्त को  बटने वाली दवा हेतु तैयारी पर उप जिलाधिकारी सगड़ी रविरंजन ने स्वास्थ्य , शिक्षा व बाल विकास पुष्टाहार विभाग के साथ बैठक कर दिए दिशा-निर्देश व उनसे अब तक इस विषय में हुए कार्य का विवरण मांगा ।
वहीं उपजिलाधिकारी ने  ग्राम सभा में गठित स्वच्छता समिति की बैठक प्रत्येक गांव में कराने के साथ ही प्रत्येक ब्लॉक अजमतगढ , बिलरियागंज , हरैया व  महाराजगंज के बी डी ओ  को निर्देशित किया कि प्रधान व एनम की संयुक्त बैठक हर हाल में 7 अगस्त तक करा ली जाए व ग्राम सभा को स्वच्छता समिति मैं ₹10000 प्रति ग्राम सभा को आवंटित होते हैं उनकी कार्य योजना बना ली जाय जो अब तक तीन वर्षों से पैसा वापस हो रहा है ।
गांवों में छिड़काव कहां किस प्रकार इसका उपयोग किया जाए इस पर भी विचार विमर्श उपस्थित अधिकारियों साथ  किया गया वहीं शिक्षा विभाग को निर्देशित किया गया कि रेजिडेंशियल विद्यालयों को चेक करें साथ ही विद्यालयों में हुए जल जमाव व स्वच्छता पर ध्यान दें वॉलंटियर द्वारा आशा ए एन एम सहयोग करें गांव में विशेषकर बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों में छिड़काव किया जाए । विदित हो 10 अगस्त को प्रत्येक विद्यालय में डेंगू , मलेरिया की डी वर्निंग की गोली 1 से 19 साल तक के बच्चों में  वितरण होना है जिस पर आशाएं ए एन एम्  व अध्यापकों को जिम्मेदारी सौंपी गई है इस बैठक में अजमतगढ , बिलरियागंज , महाराजगंज हरैया के स्वास्थ्य , शिक्षा व बाल विकाश व  पुष्टाहार विभाग के महेंद्र प्रसाद ,डा0शौकत अली, संजय कुमार , विश्वनाथ  यादव , रमेश गुप्ता , प्रदीप मिश्र , कुसुम राव , गीता राय ,  राजवंत सिंह , सुनील यादव , रविंद्र यादव आदि मुख्य रुप से उपस्थित रहे ।

रिपोर्ट- मनोज चतुर्वेदी
जोन रिपोर्टर-आज़मगढ़

आप सभी पाठकों को हमारे लेख कैसे लगे, अपनी राय कमेंट बॉक्स में अवश्य दें।         

http://samacharindialive.blogspot.com

https://www.facebook.com/samacharindialive
                              
                         समाचार इंडिया लाइव
                             ब्यूरो आज़मगढ़

           

और नया पुराने