आज़मगढ़।
सगड़ी ।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के अजमतगढ़ नगर पंचायत अध्यक्ष नीतू जायसवाल ने नगर क्षेत्र में पर्यावरण को बचाने के लिए लोगो से अपील की है कि नगर के प्रत्येक व्यक्ति कम से कम एक पौधे लगाये और खास तौर से बेटे, बेटी,और स्वयम के जन्म दिन और सालगिरह पर एक पौधे अवश्य लगायें जिससे पूरा क्षेत्र हरा भरा हो सके और पर्यावरण को बचाया जा सके।
इस दौरान पूरे नगर में पांच हजार पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है जिसके तहत बुद्धवार को 200 पौधे लगाए गए जसमे आम,पाकड़,आंवला,पीपल,जामुन,आदि के पौधे लगाये गये। नगर पंचायत अध्यक्ष नीतू जायसवाल ने कहा कि पेड़ जहाँ हमे जीवन प्रदान करते है तो दूसरी तरफ हमे ईंधन और ऑक्सीजन प्रदान करते है।तो दूसरी तरफ पर्यावरण को सुरक्षित, संरक्षित करने के लिए पेड़ लगाने के साथ साथ लोगो को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना होगा तभी पर्यारण को बचाया जा सकता है।इस दौरान विद्या राय, नीरज सिंह पटेल, निर्मला पांडेय,इंद्रावती,चन्द्रावती,सीमा, गीता देवी,आदि मौजूद रही।
रिपोर्ट- मनोज चतुर्वेदी
जोन रिपोर्टर-आज़मगढ़
आप सभी पाठकों को हमारे लेख कैसे लगे, अपनी राय कमेंट बॉक्स में अवश्य दें।
http://samacharindialive.blogspot.com
https://www.facebook.com/samacharindialive
समाचार इंडिया लाइव
ब्यूरो आज़मगढ़