Breaking News

कोटेदार के खिलाफ ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन।

आज़मगढ़।

मार्टिनगंज /आजमगढ़ तहसील क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा मिशन के तहत गरीबों को मिलने वाला खाद्यान्न खुलेआम काली में जारी किया जा रहा है इसकी शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं की जा रही ।
आज तहसील दिवस पर ग्रामपंचायत नर्र्इ सुल्तानपुर के दर्जनों की संख्या में ग्रामीणों ने कोटेदार खिलाफ नारेबाजी करते हुए ज्ञापन उप जिला अधिकारी को सौंपा और आरोप लगाया कि उनको तो ना राशन दिया जा रहा है ना तो मिट्टी तेल दिया जा रहा है इस पर उप जिलाधिकारी ने कार्रवाई का आश्वासन दिया ।
तहसील क्षेत्र में दर्जनों गांव में आज भी पात्रों को खाद्यान्न नहीं दिया जा रहा है इसकी शिकायत के बाद भी विभाग द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जारही मंगलवार को तहसील दिवस पर नर्र्इ सुल्तानपुर के दर्जनों की संख्या में ग्रामीण आए और नारेबाजी करते हुए उप जिलाधिकारी इन्द्रभान तिवारी को कोटेदार के खिलाफ लिखित शिकायत पर कार्रवाई की मांग की इस अवसर पर अबू हुरैरा मोहम्मद अकील और साजिद घनश्याम अकरम अली साजन यादव सुनील कुमार विमला देवी सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।

रिपोर्ट- अंजनी राय
   
www.samacharindialive.in

http://samacharindialive.blogspot.com

https://www.facebook.com/samacharindialive

                         समाचार इंडिया लाइव
                             ब्यूरो आज़मगढ़
                

और नया पुराने