आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
पूर्व में भी हत्या का प्रयास एवं मारपीट बवाल का एक मुकदमा दर्ज।
कुछ दिन पूर्व कस्बा सगड़ी में चली थी गोली।
आजमगढ़: जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के कस्बा सगड़ी निवासी तारीख खान पुत्र सादिक खान निवासी कस्बा सगड़ी थाना जीयनपुर को पुलिस ने समता नगर सिनेमा हॉल के पास से एक पिस्टल के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जबकि तारीख पर पूर्व में भी 2009 व 2011 में हत्या का प्रयास एवं मारपीट बवाल का मुकदमा जीयनपुर कोतवाली में दर्ज है। 4 नवंबर को रात में कस्बा सगड़ी गांव में विनोद कनौजिया पुत्र राजा कनौजिया के ऊपर विवाद होने पर गोली चल गई थी।जिससे वह पेट में गोली लगने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसका इलाज शहर के वेदांता हॉस्पिटल में अभी चल रहा है जहां वह जीवन मौत से जूझ रहा है। परिजनों ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था ।पुलिस ने उसकी छानबीन करते हुए तारीख को गिरफ्तार कर सम्बंधित धारा में जेल भेज दिया है। जेल भेजे जाने से गांव में इस तरह की चली गोली से दहशत बनी हुई है। हालांकि जीयनपुर पुलिस ने इस संबंध में आधा दर्जन लोगों को उठाया था और पूछताछ करके सभी को छोड़ दिया था एवं तारीख को संदेह होने पर इसे जेल भेज दिया। जबकि परिजनों द्वारा अभी सुलह समझौता का प्रयास किया जा रहा है।
