आज़मगढ़।
लालगंज स्थानीय बाजार स्थित ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन कार्यालय पर गुरुवार को ग्रापए की एक आवश्यक बैठक तहसील अध्यक्ष विनय शंकर राय की अध्यक्षता में की गई I बैठक में संगठन की मजबूती पर जहां चर्चा किया गया वही पत्रकार मकसूद आजमी की माता का स्वर्गवास हो जाने पर 2 मिनट का मौन रखकर गंतव्य आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई कि इस दुख की घड़ी में ईश्वर शोकाकुल परिवार को शांति व शक्ति प्रदान करें I बैठक में प्रमुख रुप से विबद्या प्रसाद पांडे समर बहादुर सिंह अंजनी राय देवेन्द्रनाध पान्डे प्रभात सिंह अनिल सिंह प्रशांत शुक्ला धीरज सिंह मानिक चंद गुप्ता सतेंद्र सिंह नारायण भारती अखिलेश मिश्रा जगत नारायण राय सहित दर्जनों पत्रकार उपस्थित रहे I
रिपोर्ट: अंजनी राय