तहसीलदार सगड़ी को कर्मचारियों ने दी भावभीनी विदाई।
जीयनपुर। आजमगढ़। सगड़ी तहसील के प्रांगण में गुरुवार को तहसीलदार मनोज कुमार की विदाई समारोह को संबोधित करते हुए उपजिलाधिकारी पंकज कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि सरकार में बैठे प्रत्येक अधिकारी एवं कर्मचारी को जनता के प्रति अपने दायित्वों का निष्ठा पूर्वक निर्वहन करना चाहिए, क्योंकि अपने कर्मों एवं दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करने वाला व्यक्ति महान एवं अनुकरणीय हो जाता है |
वर्तमान परिवेश में जिस तरह से समाज में विकृतियां पनप रही है | ऐसे में समाज के प्रबुद्ध सजग एवं सरकारी पदों पर बैठे लोगों का दायित्व गुरुतर हो जाता है | आम जनता को सरलता से न्याय एवं गरीबों का हक दिलाना हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए।
सगड़ी तहसील से स्थानांतरित हो रहे तहसीलदार मनोज ने कुमार ने अपने दायित्वों का बखूबी निष्ठा से निर्वहन किया है जो तहसील के अन्य कर्मचारियों के लिए अनुकरणीय है | मुझे एक पखवारा ही इनके साथ काम करने का अवसर मिला लेकिन इनकी कार्यप्रणाली हमें सदैव प्रभावित करती रहेगी |
विदाई समारोह के अवसर पर उपजिलाधिकारी नेतहसील सगड़ी की तरफ से विघ्न विनायक की प्रतिमा भेंट कर उनके मंगलमय भविष्य की कामना की ।
तहसील सभागार में कर्मचारियों एवं अधिवक्ताओं की तरफ से आयोजित विदाई समारोह के अवसर पर कर्मचारियों एवं अधिवक्ताओं ने माल्यार्पण कर मनोज कुमार को भावभीनी विदाई दी | इस अवसर पर नायब तहसीलदार ज्ञानेन्द्र यादव अधिवक्ता संघ की तरफ से मणिकेस्वर मिश्रा लेखपाल संघ की ओर से अरुण गुप्ता ओ पी गुप्ता सन्तोष श्रीवास्तव अरुण कुमार सिंह जगदम्बा लाल राजनरायन यादव आदि लोगों ने विदाई समारोह को संबोधित किया
रिपोर्ट: वीर सिंह