आज़मगढ़
सगड़ी।
अध्यापक अपने कर्तव्य का सही ढंग से निर्वहन करें।
बच्चों का अधिक से अधिक नामांकन कराने पर दिया गया जोर।
सगड़ी ।सगड़ी तहसील क्षेत्र के बीआरसी केंद्र अजमतगढ़ के सभागार में गुरुवार को खंड शिक्षा अधिकारी दीनानाथ साहनी की अध्यक्षता में मासिक बैठक आयोजित की गई। जिसमें परिषदीय विद्यालय के समस्त प्राथमिक और जूनियर विद्यालय के प्रधानाध्यापकों ने भाग लिया। इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी दीनानाथ साहनी ने विद्यालयों में अधिक से अधिक नामांकन कराने पर जोर दिया।साथ ही सभी बच्चों का आधार कार्ड नंबर भी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। आगे उन्होंने कहा जिन विद्यालयों की रंगाई पुताई नहीं है उन विद्यालय की रगाई पुताई करा ली जाए।
विद्यालय खुलने से आधा घंटा पहले अध्यापक विद्यालय पहुंच जाएं।ताकि सुबह 8:00 बजे से शिक्षण कार्य प्रारंभ हो जाय। जिन विद्यालयों में यूनिफार्म का वितरण नहीं हुआ है। वे विद्यालय यूनिफार्म का वितरण करा दें। साथ ही शिक्षकों ने बताया यूनियन बैंक मोहम्मदपुर लाटघाट में जिन विद्यालयों का खाता संचालित होता है उन विद्यालयों का यूनिफॉर्म का पैसा खाते में नहीं आया है। यूनियन बैंक मोहम्मदपुर लाटघाट में 2 दर्जन से अधिक विद्यालयों का खाता संचालित होता है। लेकिन किसी भी विद्यालय के खाते में यूनिफॉर्म का पैसा भेजा नहीं गया है। जिन विद्यालयों के खाते में यूनिफार्म का पैसा नही भेजा गया है।वह विद्यालय लिखित रुप से सूचना दें। ताकि उन विद्यालयों के खाते में भी पैसा भेजा जा सके।
साथ ही आगे उन्होंने कहा अध्यापक ऊर्जा का पावर हाउस होता है। परिषदीय विद्यालयों में प्रशिक्षित और योग शिक्षक हैं। शिक्षक अपने कर्तव्यों का सही ढंग से निर्वहन करते हुए बच्चों को अच्छी सी अच्छी और गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा प्रदान करें। यही बच्चे कर देश के भविष्य हैं।बच्चे गिली मिट्टी के समान होते हैं इनको हम जैसे ढालेगे वैसे बन जायेंगे। साथ ही आगे उन्होंने बताया महीने के हर 5 तारीख को मासिक बैठक आयोजित की जाएगी। इस मौके पर रामकरन विमल प्रकाश कमलनयन यादव राजेंद्र मौर्य राजमणि शर्मा विजय प्रजापति प्रदीप प्रजापति राम सिंह राधिका देवी महेंद्र प्रसाद अरविंद कुमार दीपचंद प्रसाद जर्रार हुसैन आदि लोग मौजूद थे।
रिपोर्ट: वीर सिंह