Breaking News

जीआरपी ने पकड़े दो चार, चोरी के 75 हजार रुपए बरामद।

मऊ। जीआरपी मऊ ने बुधवार को इंदारा रेलवे स्टेशन से बुधवार को दो चोरों को धर दबोचा। जीआरपी ने चोरों के पास से एक यात्री के पास से चुराए गए 75 हजार रुपये नकदी भी बरामद किया। जीआरपी दोनों आरोपियों को हिरासत में लेने के साथ दूसरी चोरियों की जानकारी के लिए पूछताछ कर रही है। जीआरपी निरीक्षक राघवेंद्र मिश्रा के अनुसार बरामद रुपये गोंडा में तैनात पीएसी के एक जवान के हैं। दोनों चोरों ने 14 जून को उसका बैग उस समय गायब किया था जब वह अपने घर जाने के लिए ट्रेन का इंतजार कर रहा था। जीआरपी निरीक्षक ने बताया कि बुधवार को उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि इंदारा स्टेशन पर दो शातिर चोर किसी बड़ी चोरी की घटना को अंजाम देने के फिराक में है। सूचना मिलने पर आरक्षक ओमप्रकाश सिंह, उमाशंकर सिंह और दूसरे पुलिसकर्मियों की मदद से स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक पर वारदात करने के नीयत से घूम रहे हलधरपुर थाना क्षेत्र के छतरपुर गांव निवासी अनिल सिंह पुत्र देवनाथ सिंह और बलिया जिले के उभांव थाना क्षेत्र के सतनापुर गांव निवासी सुभाष सिंह पुत्र हरिहर सिंह को धर दबोचा। छानबीन के दौरान दोनों के पास से चोरी के 34 हजार और 41 हजार रुपये नकदी बरामद हुआ। जीआरपी प्रभारी ने बताया कि 14 जून को बलिया के बेल्थरा रोड निवासी नियाज अंसारी पुत्र मैनुदीन अंसारी जो कि गोंडा में पीएसी में तैनात है। वो वापिस अपने घर आने के लिए मऊ रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म दो पर ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान अज्ञात चोर उसका बैग चोरी कर ले गए। जिसमें 1 लाख 65 हजार नकदी सहित 2 लाख का सामान था। जीआरपी ने दोनों चोरों के पास से चुराए गए एक लाख 65 हजार में 75 हजार रुपये की बरामदगी कर ली। शेष रुपये की जानकारी के लिए पूछताछ कर रही है। पकड़ा गया चोर अनिल पूर्व में चोरी के मामले में जेल जा चुका है।

ट्रेन के इंजन की चपेट में आने से महिला की मौत।

  मुहम्मदाबाद गोहना रेलवे स्टेशन के पुर्बी गेट के पुरब मऊ के तरफ से आ रहे खाली इन्जन के चपेट मे आने से महिला का गर्दन कटने से मौके पर ही मौत हो गई । साथ मे नाबालिक बच्ची बुरी तरह घायल हो गई आनन फानन मे घायल बच्ची को जनता ने पहुचाया अस्पताल।।खबर लिखी जाने तक न रेलवे द्वारा न ही कीसी प्रशासन के तरफ से कोई नही पहुचां।महिला का शव लावारिस की तरह पडा है।

रिपोर्ट: विपिन दुबे

और नया पुराने