Breaking News

दो भाइयों पर जानलेवा हमला, एक की मौत।

मऊ

कोतवाली क्षेत्र के बनियापर खैराबाद गॉव स्थित देशी शराब की दुकान पर मंगलवार रात लगभग 10 बजे पुरानी रंजिश को लेकर दो सगे भाइयों पर मनबढ़ों ने धारदार हथियार से हमला किया। घायल हुए एक भाई की उपचार के दौरान मौत हो गई। जबकि दूसरा जीवन मौत के बीच संघर्ष कर रहा है। चाकूबाजी की हुई इस वारदात से मौके पर अफरातफरी मच गई। मृतक के छोटे भाई की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। जबकि छह लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

बनियापार गॉव स्थित शराब की दुकान पर पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में कहासुनी के साथ जमकर मारपीट हुई। इस दौरान एक पक्ष के लोगों ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दो सगे भाइयों मंगरू (35) और भोभल (30) पुत्रगण लाला प्रसाद सोनकर को घायल कर दिया। घटना से मौके पर अफरा तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची सरकारी एंबुलेेंस से दोनों को उपचार के लिए सीएचसी भेजा गया। जहां डाक्टरों ने गंभीर हालत देख उन्हे सदर अस्पताल रेफर कर दिया। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही मगरु (35) की मौत हो गई। जबकि घायल हुए दूसरे भाई भोभल का एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर बताई लेकिन खतरे से बाहर बताया है।

रिपोर्ट: विपिन दुबे

और नया पुराने