Breaking News

लापरवाही पर सक्त हुए उपजिलाधिकारी।

सगड़ी,आजमगढ़।

 उप जिलाधिकारी सगड़ी पंकज कुमार श्रीवास्तव ने नगर पंचायत अजमतगढ़ में स्वच्छ भारत मिशन के तहत बनने वाले शौचालय के कार्यों की समीक्षा की ।कुल 708 केसापेक्ष अभी तक 374 को ही द्वितीय किस्त जारी हो पाई है ।जबकि प्रथम किस्त सभी को जारी हो चुकी है।सभी लाभार्थियों जिनके खाते में पैसा चला गया है । उन्होंने अभी शौचालय निर्माण नहीं शुरू कराया है ।उनको भी बैठक में बुलाया गया था।

सभी लाभार्थियों को 1 सप्ताह के अंदर शौचालय को पूरा करने के लिए नोटिस दो दिन पहले ही भेज दी गई हैं। एक सप्ताह में शौचालय ना निर्माण कराने पर इन सब के खिलाफ मुकदमा लिखा जाएगा ।प्रथम किस्त की इन से वसूली भी की जाएगी। साथ ही अजमतगढ़ नगर पंचायत के टैक्स कलेक्टर पति राम यादव, सूर्यनाथ, सत्य प्रकाश ,अभय कुमार ,राधेश्याम का इस माह का वेतन कार्य में शिथिलता के चलते रोक  दिया गया है ।कार्य पूरा करने के बाद ही इनका वेतन निर्गत किया जाएगा। वरिष्ठ लिपिक जयप्रकाश को भी चेतावनी दी गई है कि वह इस कार्य को जल्द पूरा कराएं। बैठक में आम जनता के साथ ही सभी सभासद मौजूद रहे।  सभासद से भी इस कार्य में सहयोग की अपेक्षा की गई।

रिपोर्ट: मनोज श्रीवास्तव

और नया पुराने