Breaking News

बाइक चोरो ने उड़ाई बाइक।

आज़मगढ़।

लालगंज।  आजमगढ देवगांव कोतवाली क्षेत्र के गोसाईगंज के समीप शौच के लिए गए व्यक्ति की मोटरसाइकिल गायब हो गई। जानकारी के मुताबिक दिलीप कुमार राय पुत्र ओम प्रकाश राय ग्राम पोस्ट आरा थाना गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर के निवासी हैं और  गोसाईगंज में होम्योपैथिक की दुकान चलाते हैं बुधवार की शाम 4:00 बजे  गोसाईगंज बाजार के बाहर सेंट जेवियर स्कूल के बगल में अपनी मोटरसाइकिल खड़ी करके शौच करने के लिए चला गया शौच करके वापस आया तो मोटरसाइकिल गायब मिली जिसकी तहरीर थाने पर दे दी गई है।

रिपोर्ट: अंजनी राय

और नया पुराने