Breaking News

महुला गढ़वल बांध का एसडीएम ने किया निरीक्षण।

आज़मगढ़।

सगड़ी।

कवरेज डेस्क: मंगलवार को  उपजिलाधिकारी सगड़ी पंकज कुमार श्रीवास्तव ने जिलाधिकारी के निर्देश पर  महुला गढ़वाल बांध का निरीक्षण किया। सहबदिया के पास बांध पर मिट्टी कम होने पर मिट्टी डलवाकर चौड़ा करवाया। जगह जगह कटान होने से मिट्टी कम थी उस पर तत्काल मिटटी डलवा कर  बांध को  ठीक कराया। उपजिलाधिकारी सगड़ी  निरंतर  बाढ़ से संबंधित  विभिन्न समस्याओं की समीक्षा करते आ रहे हैं। मातहतों के साथ प्रतिदिन किसी न किसी बाढ़ की समस्या से संबंधित कार्य की समीक्षा आए दिन कर रहे हैं। इसी क्रम में मंगलवार को उन्होंने बाँध का सघन निरीक्षण जिलाधिकारी के निर्देश पर किया।

 उन्होंने कहा कि- बांध को कहीं भी क्षतिग्रस्त पाया जाए तो तुरंत मिट्टी वगैरह डलवाकर सब सही किया जाएगा। किसी प्रकार की लापरवाही इसमें नहीं होगी। उपजिलाधिकारी सगड़ी अपने मातहतों के साथ मौके पर पहुंचकर बाढ़ को ठीक कराया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बांध पर सहबदिया सुल्तानपुर गांव के दोनों तरफ बांध की मिट्टी कट गई थी जिस पर जिलाधिकारी महोदय के निर्देश पर दोनों तरफ मिट्टी डालकर इसे काफी चौड़ा किया गया।

रिपोर्ट: मनोज श्रीवास्तव


और नया पुराने