Breaking News

अपराधियों के साथ किसी प्रकार का समझौता नहीं: सीओ लालगंज

लालगंज आजमगढ़:

कवरेज डेस्क: नवागत क्षेत्राधिकारी सच्चिदानंद ने सोमवार को लालगंज तहसील मुख्यालय पर पहुंचकर लालगंज क्षेत्राधिकारी का पदभार ग्रहण किया, नवागत सीओ इसके पूर्व सीओ सिटी आजमगढ़ मे 1 वर्ष तक कार्य करने के अलावा सीओ सदर भी रहे,

 उन्होंने प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि- अपराध एवं अपराधियों के साथ किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा, इसके अलावा नियमित चेकिंग अभियान एवं पंजीकृत अभियोग की विवेचना में किसी प्रकार की शिथिलता नहीं बरती जाएगी, किसी भी व्यक्ति को नाजायज तरीके से परेशान करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्ट: अंजनी राय

और नया पुराने