आज़मगढ़।
सगड़ी,आजमगढ़: उप जिलाधिकारी सगड़ी पंकज कुमार श्रीवास्तव ने सोमवार को तहसील सभागार में अजमतगढ़ ब्लॉक के बीएलओ की बैठक की।
हरैया ब्लाक के सभागार में भी इससे संबंधित बैठक की दोनों बैठकों में पुनरीक्षण कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही ना किए जाने का सख्त निर्देश दिया कहा कि इसमें निरंतर मतदाता सूची पुनरीक्षण की प्रक्रिया के तहत प्रारूप 6 के द्वारा लोगों का नाम जोड़ना। प्रारूप 7 के तहत नाम संशोधन करना।प्रारूप 8 संशोधन करना ,तथा 80 वर्ष से अधिक के मतदाताओं का सत्यापन करना। उन्होंनें मतदाता सूची को अपडेट करने के लिए निर्देशित किया। निर्देश दिया कि यह अवश्य सुनिश्चित होना चाहिए कि किसी भी मृतक का नाम मतदाता सूची मैं ना रहे । क्षेत्र के महत्वपूर्ण व्यक्तियों के नाम की भी जांच कर ले। इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता ना बरतें। अनुपस्थित बीएलओ एवं सुपरवाइजर पर कार्यवाही का निर्देश दिया। इस अवसर पर तहसीलदार ,सहायक पंचायत अधिकारी ,सुपरवाइजर, पंकज ,मुंशी राम लखन, आशीष, रविंदर ,अखिलेश ,लालजी, बीआरसी ऑपरेटर आदर्श सिन्हा आदि लोग उपस्थित रहे। उपजिलाधिकारी ने उनके सभी कार्यों की समीक्षा की गहनता से समीक्षा की। शून्य प्राप्ति फार्म वाले बीएलओ पर कार्यवाही का निर्देश दिया।
रिपोर्ट: मनोज श्रीवास्तव