Breaking News

उमड़ घुमड़ कर बिना बरसे ही उड़ गयो रे बदरिया।

आज़मगढ़।

लालगंज/आजमगढ़। बरसात का मौसम चल रहा है परन्तु बादल उमड़ घुमड़ कर बिना बरसे ही उड़ जा रहे हैं। लोग गर्मी से पूरी तरह त्रस्त हैं। ऐसे मे तहसील क्षेत्र के विभिन्न गांव में रात्रि के समय बिजली कटौती से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों का कहना है कि अनियमित रूप से कभी 12 बजे के बाद बिजली अचानक काट दी जाती है और पुनः बिजली भोर में आती है तो कभी वह भी नहीं आती। 

इस आए दिन बिजली काटने का कारण बिजली विभाग का कोई भी अधिकारी या कर्मचारी बताने को तैयार नहीं है जबकि लोग भीषण गर्मी मे परेशान हैं। लालगंज तहसील क्षेत्र के देवगांव, कंजहित, बसही, मेहनाजपुर एवं कस्बा लालगंज में यह समस्या बराबर बनी हुई है। क्षेत्रवासियों ने बिजली कटौती को गंभीरता से लेते हुए इससे निजात दिलाने की मांग द्रोपती सिंह अरूण कुमार यादव गौरीशंकर यादव होली लाल यादव अवधेश राय संजय राय आशीष उर्फ टोनी राय लाडले इस्फेकार लालचंद राय बिनोद प्रजाति सफीक नेता अजीम अहम्मद  हाफीज इरफान जावेद ने मांग की है।

रिपोर्ट: अंजनी राय

और नया पुराने