Breaking News

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज में कुत्ते काटने की सुई 2 माह से नहीं।

आज़मगढ़

लालगंज/आजमगढ़। यदि क्षेत्र के किसी व्यक्ति को एंटी रैबीज की आवश्यकता हो तो लालगंज सरकारी अस्पताल उसकी सहायता नहीं कर पायेगा। क्योंकि बाजार स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज में एंटी रैबीज इंजेक्शन विगत 2 माह से उपलब्ध नहीं है। एंटी रैबीज इंजेक्शन न होने के कारण सैकड़ों गांव के लोग प्राइवेट दवाखानों से इंजेक्शन लेने को मजबूर हो रहे हैं और सरकारें कहती हैं कि वह जनता की सच्ची हमदर्द हैं। उल्लेखनीय है कि कुत्ता काटने पर एंटी रैबीज इंजेक्शन लगाया जाता है परंतु अस्पताल के कर्मचारियों द्वारा 2 माह से कई बार जिला मुख्यालय पर इंजेक्शन न होने की लिखित जानकारी दीजा रही है परंतु उच्चाधिकारियों के कान पर जूं तक नहीं रेंग रहा है तथा इंजेक्शन अस्पताल पर उपलब्ध नहीं हो पारहा है। इस संबंध में अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर मनोज कुमार ने बताया कि अस्पताल पर इंजेक्शन ना होने की जानकारी के बाबत कई बार लिखित रुप से जिला मुख्यालय को अवगत कराया जा चुका है। किन्तु इसे उपलब्ध नही कराया गया। 

इससे सरकार की भी किरकिरी हो रही है तथा सैकड़ों गांव के लोग असहाय पड़े है। किन्तु इससे अनजान सरकार पूरी तरह कुम्भकरणीय निद्रा मे है जो उसे चुनाव मे भारी पड़ सकता है। सोनू तिवारी, संजय सिंह, सलीम प्रधान, संतोष एडवोकेट, सुधीर श्रीवास्तव, प्रशांत राय उर्फ गोष्ठी, आशीष दीक्षित, काजू यादव प्रधान, नीरज सिंह प्रधान, संजय राय प्रधान, ब्लाॅक अध्यक्ष तेजबहादुर सिंह, जिला अध्यक्ष सर्वेश राय आदि ने सरकार से तत्काल हस्तक्षेप कर इसे उपलब्ध कराये जाने की मांग की है। कुछ लोग तो यहां तक कहने से नहीं हिचकते कि इसे उपलब्ध नहीं कराया गया तो वह लोग उच्चअधिकारियो का घेराव करने के लिए मजबूर होंगे।

रिपोर्ट: मनोज चतुर्वेदी

और नया पुराने