Breaking News

सीपू हत्याकांड: नगर पंचायत अध्यक्ष समेत 49 के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल।

आज़मगढ़।

पूर्व विधायक सीपू हत्याकांड में आगजनी,तोड़फोड़ में बनाये गए है आरोपी।

आरोप पत्र दाखिल की सूचना से मचा है जीयनपुर में हड़कम्प।

सगड़ी।

सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र में 19 जुलाई 2013 को घर के बाहर खड़े पूर्व विधायक सपा के सर्वेश सिंह सीपू की हत्या बदमाशों ने सुबह 09 बजे गोली मारकर  कर दी थी जिसमें भड़की हिंसा ने जीयनपुर कोतवाली सहित बाजार में कई जगह तोड़फोड़ सरकारी वाहनों को छतिग्रस्त करने एवं आगजनी व ईट पत्थर चलाने का आरोप लगाते हुए पुलिस ने 49 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।

 जिसके तहत मुकदमा अपराध संख्या 349/13के तहत धारा 147,148,149,307,323,352,504,506,425,295,347,398,आईं पी सी व7सी एल ए एक्ट व लोक सम्पप्ति निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया था। जो तीन दिन पूर्व चार्ज सीट कोर्ट में दाखिल कर दिया।चार्जशीट दाखिल होने की सूचना के बाद जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं दूसरी तरफ पुलिस द्वारा वर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष अजमतगढ़ पारस नाथ सोनकर पुत्र मुसाफिर सहित जीयनपुर क्षेत्र के भाजपा नेता जो जिला कोषाध्यक्ष भाजपा संतोष जायसवाल को भी आरोपी बनाया गया है उनके साथ साथ रिजवान मेहंदी,अशोक निषाद, पप्पू पाठक ,पूर्व जिला पंचायत सदस्य रामजनम सिंह,अजीत बरनवाल एवं पूर्व में स्वर्गीय राम प्यारे सिंह मंत्री पर्यावरण विभाग के पीआरओ विश्वप्रकाश सिंह मुन्नू को भी आरोपी बनाया है।एव इसके साथ ही पत्रकार ज्ञानेंद्र मिश्रा,धर्मेंद्र सोनकर को भी आरोपी बनाया गया है। जिसके तहत पुलिस ने 3 दिन पूर्व कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल कर दिया है।जीयनपुर कोतवाल देवानंद  ने कहा कि इस महीने के आखिरी तक सभी 49 आरोपियों को समन मिल जाएगा।

रिपोर्ट: मनोज चतुर्वेदी


और नया पुराने