आज़मगढ़।
लालगंज/आजमगढ़। देवगांव व्यापार मंडल का चुनाव शनिवार 21 जुलाई शनिवार को संपन्न होगा। उल्लेखनीय है कि यहां के व्यापार मंडल अध्यक्ष के इस्तीफा दे देने से उपरोक्त पद रिक्त हुआ था तथा इसके लिए नए चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की गई थी। अध्यक्ष पद के लिए अब तक कुल 3 लोगों ने नामांकन भरा है। अशोक कुमार प्रजापति, राजकुमार जायसवाल एवं अविनाश साहू ने अब तक अपना नामांकन दाखिल किया है। शुक्रवार को नाम वापसी के बाद शनिवार को बाजार के सदस्य अध्यक्ष पद का चुनाव करेंगे तदुपरांत उसी दिन परिणाम की घोषणा कर दी जाएगी।यह जानकारी मकसूद आजमी पूर्व ब्यपार अध्यक्ष ने दी।
रिपोर्ट: अंजनी राय