पूर्व विधायक सीपू को दी गयी श्रद्धांजलि।
पांचवी पूर्णतिथि पर जुटे दूर दराज के लोग।
सगड़ी।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के अमुआरी नरायनपुर निवासी पूर्व सपा विधायक सर्वेश सिंह सीपू की पांचवी पूर्ण तिथि जीयनपुर के सेंटजेवीयर स्कूल परिसर मे गुरुवार को मनाया गया। पूर्व विधायक सर्वेश सिंह सीपू की हत्या 19 जुलाई 2013 को जीयनपुर के आवास पर कर दी गई थी तब से अब तक लगातार पुण्यतिथि मनाई जाती रही भव्य पंडाल के बीच सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित होकर अपने लोकप्रिय विधायक को श्रद्धा सुमन अर्पित किए और उनके चित्र पर फूल चढाये।
पूर्व विधान सभा अध्यक्ष सुखदेव राजभर----ने कहा कि जुल्म करने से ज्यादा जुल्मो को सहना बुरा होता है।देश मे जनप्रतिनिधियो के साथ बेटे बेटी की हत्याएं हो रही है।जो प्रवित्त समाज मे बन रही है वह गलत है।यदि ऐसा ही चलता रहा तो लोग अच्छे व्यक्ति की भी मद्त नही करेंगे।कुदरत जब चलती है तो ऐसे लोगो को सजा देती है जो निरीह लोगो की हत्या और अत्याचार करते है।प्रकृति ही आप का साथ दे रही है जो आगे भी देती रहेगी।
अपराधियो और अपराध को रोकने के लिए व्यहार की जो भाषा है वह पस्त कर देती है।बुलेट ही हर समस्याओ का हल नही है।समाज और क्षेत्र के लिए करते रहिए हम इस घटना का विरोध करेंगे।हम सब सम्वेदना व्यक्त करने आते है जिसमे एक वेदना छिपी होती है।आज एक बेटी सड़क पर सुरक्षित चलने में भय खा रही है।हमे संकल्प लेते हुए इसे लोगो को जाती,धर्म,मज हब को ऊपर उठ कर विरोरोध करना होगा।और पूर्व की भांति जो सामाजिक व्यवस्था थी और ऐसे लोगो का हुक्का पानी बन्द कर देते थे।यदि समाजिक बहिस्कार होगा तो निष्चित है कि अपराध खत्म होगा।अदालते मात्र आजीवन कारावास ही देगी पर जो सामाजिक बहिष्कार होगा तो ऐसे लोग डरेंगे और अपराध पर अंकुश लगेगा। पूर्व विधायक विद्या चौधरी---दुख है कि जुझारू कर्मठ मृदु भाषी नेता हमारे बीच नही है पर उनकी यादे हमे खल रही है।विधायक गरीबो का भगवान होता है ऐसे लोगो को चुल्लूभर पानी मे डूब कर मर जाना चाहिए जिंन्होने ऐसे कुकर्म को अंजाम दिया।
विशिष्ट अतिथि विधायक मुबारकपुर शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली--ने कहा कि हब ऐसा चिंतन मनन करे और विचार करे कि क्यो ऐसी घटनाएं हो गयी जिसपर विचार करते हुए रोक लगाने की जरूरत है। ऐसे घटनाओ से वह परिवार टूट जाते है और मासूम बच्चों को अनाथ हो जाता है।हम जितने भी लोग है यह कसम ले कि ऐसे लोगो को उखाड़ कर फेंक दिया जाय हम इंसान तो है पर जातियों में बटे हुए है।धर्म,जाती की आड़ में हमे भड़काया जाता है और हमे इंसान से हैवान बना देते है।ऐसा करनेवाले यह समझ लेता है की जो सामाजिक स्तर है वह लोग भूल जाएंगे। अब हमें गलत को गलत कहना होगा तभी ऐसी बुराइयों को रोका जा सकता है।
हमे अपने आप को और सोच को भी बदलना होगा।ऐसे लोगो को सबक सिखाने के लिए एक जुट होकर लड़ाई लड़नी होगी और उनका सामाजिक बहिष्कार करने पड़ेंगे।बिधायक बन्दना सिंह ने कहा कि मुझे सगड़ी की जनता नद जिस तरह से अपनाया है मै उनके सुख दुख में हमेसा खड़ी रहूगी मेरे दरवाजे हमेशा खुले रहेंगे,और सगड़ी के विकास ही मेरा हमेशा लक्ष्य रहेगा। मेरे बच्चों को जिन लोगो ने अनाथ बनाया और मुझे संघर्ष करने पर मजबूर कर दिया।आप सब ऐसे अपराधियो के लिए मुझे लड़ने का साहस दिया अब उनका सामाजिक बहिष्कार करे। कार्यक्रम की अध्यक्षता बब्बन राय एवं संचालन नीरज राय ने किया इस दौरान संत विजय सिंह,विधायक बन्दना सिंह,अंजेश राय,संतोष सिंह टीपू ,नागेंद्र यादव,अनिल कुमार,सन्तोष सिंह,ज्ञानेंद्र मिश्रा,सुनील सिंह,प्रभाकर सिंह,राम बृक्ष गौतम,राम शरीख यादव,सुभान खान,मनोज जायसवाल,अरुण कुमार सिंह,रमेश कुमार,डाक्टर पवन कुमार सिंह,दीपक राय,राकेश यादव,दुर्गा प्रसाद यादव,यशवंत सिंह,रामबचन यादव बिजली,मनीष चौरसिया,डब्लू गुप्ता,दिनेश पाठक,संजय पाठक, प्रहलाद यादव,आदि ने सम्बोधित किया।
रिपोर्ट: मनोज चतुर्वेदी