Breaking News

आदेशों के बाद भी कटान पीड़ितों को अबतक नही मिला मुआवजा।

आज़मगढ़।

लेखपाल का अस्थानान्तरण के बाद तहसील से रिकार्ड गायब।

देवारा खास राजा गांव के मुराली के पूरा का मामला।

सगड़ी।

सगड़ी तहसील क्षेत्र में वर्ष 2016 --17 की आई बाढ़ में देवारा खास राजा ग्राम पंचायत के मुराली का पूरा के 18 घर घाघरा की जद में समा गए थे। पर अब तक इन परिवारों को न तो कहीं जमीन मिली नाही मकान कटने का मुआवजा। जिसके वजह से लोग अभी कटान स्थल से लगभग एक किलोमीटर दूर झोपड़ी बनाकर मजबूरी और बेबसी का जीवन जी रहे हैं ।

वहीं दूसरी तरफ वर्ष 2016 --- 17 में आई बाढ़ में जहां सैकड़ों एकड़ कृषि भूमि घागरा की तेज धारा में विलीन हो गए तो 18 घर जो कि पक्के मकान लोगों ने वर्षों पूर्व बनाकर जीवन यापन कर रहे थे जो घाघरा में समा गए। पूर्व जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने गांव में चौपाल लगाकर तहसीलदार एवं उप जिलाधिकारी सगड़ी को निर्देशित किया कि बांध से दक्षिण जमीन खोज कर निकाली जाए और सभी के आवास देते हुए नाली, पानी, बिजली की व्यवस्था कर कॉलोनी बनाकर इन 18 परिवारों को बसाया जाए। पर उन आदेशों का पालन अब तक नहीं हो सका जिसके लिए कटान पीड़ित कई बार तहसील से लगाए जिला तक गुहार लगा चुके हैं पर अब तक अधिकारियों का ध्यान इन कटान पीड़ितों पर नहीं गया ।

 जिस की मुख्य वजह रही कि कटान के बाद जब फाइल बनाई जा रही थी तो उसी दौरान गांव के लेखपाल रविंद्र नाथ पांडेय ने फाइल तो तैयार की पर तहसील में जमा नहीं किए और उनका स्थानांतरण हो गया।जिसकी वजह से अब तक कटान पीड़ित परेशान और बेबसी का जीवन जी रहे हैं। इस संबंध में पूर्व प्रधान राम सिंगार यादव उप जिलाधिकारी सगड़ी पंकज कुमार सिंह से गुहार भी लगा चुके है। इस संबंध में उप जिलाधिकारी सगड़ी ने बताया कि अब नए सिरे से नियमों की जानकारी कर शासन को पत्र लिखकर पूर्व में हुए कटान पीड़ितों के लिए मुआवजा एवं जमीन दिलवाई जाएगी।जिसके लिए हम प्रयास कर रहे हैं।कटान पीड़ितों के साथ बाढ़ चली जाने के बाद सारे लोग भूल जाते हैं और दुबारा बाढ़ आने पर ही अधिकारियों को कटान पीड़ितों का दर्द महसूस होता है ।यह कोई पहला अवसर नहीं है जिससे कटान पीड़ित परेशान हैं जिस समय चक्की आदि गांव कटे थे उस दौरान भी ऐसा ही कुछ नजारा देखने को मिला जिसके वजह से आज भी लोग बांध और हाजीपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में शरण लिए हुए हैं।

रिपोर्ट: मनोज चतुर्वेदी

और नया पुराने