आज़मगढ़।
सगड़ी।
कवरेज डेस्क: रौनापार थाना क्षेत्र के रोशनगंज में करंट लगने से एक महिला की मौत हो गई जानकारी के अनुसार उर्मिला उम्र 34 वर्ष पत्नी गिरीश यादव की रविवार को समय करीब 2:00 बजे सायंकाल नहाते समय करंट लगने से मौत हो गई।
स्नान करते समय टिल्लू पंप में करंट उतर गया जिससे महिला बेसुध हो गई जब तक परिवार के लोग समझ पाते आनन फानन में परिवार के द्वारा निजी अस्पताल ले जाया जा रहा था कि रास्ते में महिला की मौत हो गई ।
उर्मिला के पास दो पुत्र एक पुत्री हैं चंदन 10 वर्ष , सुशीला 7 वर्ष , कृष्णा 3 वर्ष के बच्चे हैं।
अचानक करंट से हुई मौत पर परिवार में कोहराम मच गया सभी लोग सदमे में हैं।
रिपोर्ट: मनोज चतुर्वेदी