Breaking News

कोर्ट के आदेश पर हत्या के प्रयास व एस सी एस टी SC/ST का मुकदमा दर्ज।

आज़मगढ़।

सगड़ी। 

कवरेज डेस्क: सगड़ी जीयनपुर थाना क्षेत्र में कोर्ट के आदेश पर हत्या के प्रयास व SC/ST का मुकदमा दर्ज।

जानकारी के अनुसार ओम प्रकाश राम पुत्र मुन्नर राम निवासी टिम्मल पट्टी ने आरोप लगाया कि मखदुमपुर मोड़ हरैया पर रास्ते में जाते समय रोककर मारा पीटा व चाकू से प्रहार किया साथ ही जातिसूचक गाली देते हुए जान से मारने की धमकी की तहरीर जीयनपुर थाने में पूर्व में दी गई थी किंतु पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही थी कि कोर्ट के आदेश पर मुकदमा संख्या 203 /18 के अंतर्गत धारा 307 , 323 ,  504 , 506 , 324 आईपीसी व 3 ( 1 ) 3 द ध 3 (2 )  एससी /एसटी एक्ट के तहत अनुराग शर्मा पुत्र लालचंद शर्मा , नीलेश शर्मा पुत्र लालचंद शर्मा , आसींन पुत्र मजहरुल निवासी सगड़ी कस्बा पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस कार्रवाई में जुटी मामले की विवेचना सगड़ी सी ओ सुधाकर सिंह को सौंपी गई।

विदित हो सगड़ी कस्बा में जमीन संबंधी विवाद में पूर्व विधायक मलिक मसूद के परिवार व अनुराग शर्मा के मध्य विवाद चल रहा था। जिसमें मलिक मसूद के भाई व पुत्र गण के ऊपर SC /ST का मुकदमा दर्ज किया गया था।

रिपोर्ट: मनोज चतुर्वेदी


और नया पुराने