Breaking News

घाघरा नदी के जलस्तर में दूसरे दिन भी घटाव पर कटान में आई कमी ।

आजमगढ़।

घाघरा नदी के जलस्तर में कमी आने से बाढ़ प्रभावित वासियों ने ली राहत की सांस ।

12 घंटे में डिघिया गेज पर नदी 10 सेंटीमीटर व बरदहुआ गेज पर नदी 7 सेंटीमीटर घटी। 

सगड़ी। 

सगड़ी तहसील क्षेत्र के उत्तरी छोर में बहने वाली घाघरा नदी के जल स्तर में लगातार दूसरे दिन घटाव पर है आसपास के जिलों में बारिश नहीं होने से इसका असर सगड़ी क्षेत्र में बहाने वाली घाघरा नदी में देखा जा सकता है ।जलस्तर में घटाव के कारण नदी अपने तटीय क्षेत्रों में कटान बंद कर दिया है कारण की नदी का जलस्तर नदी के किनारे को छोड़कर नदी की धारा की तरफ जा रहा है जिसे कटान रुक गई है वही कटान रुकने से देवरा वासियों ने राहत की सांस ली है नदी अपने तटीय क्षेत्रों के गांव देवारा अचल सिंह दुबे, देवारा गरीब दुबे, देवारा राम चरण दुबे, देवारा चल नगर , सिकठिया, गलसदिया, मुराली का पूरा, त्रिलोकी का पूरा, देवारा खास राजा ,आदि गांव के ददेवारा वासियों ने राहत की सांस ली है तो वही प्रशासनिक अधिकारियों व बाढ़ खंड के अधिकारियों ने राहत की सांस ली है।

आज सुबह 8:00 बजे डिघिया गेज पर नदी का जल स्तर 68.50 मीटर पर रहा व शाम 4:00 बजे डिघिया गेज पर नदी का जलस्तर 68.40 मीटर पर रहा ।

 सुबह 8:00 बदरहुआ गेज पर नदी का जल स्तर 69. 25 मीटर पर रहा तो  शाम 4:00 बजे 69. 18 मीटर पर है। 

घाघरा नदी के जलस्तर में 12 घंटे में डिघिया गेज पर नदी 10 सेंटीमीटर घटाव पर रही तो वही बदला हुआ गेट पर 7 सेंटीमीटर घटाव पर रही जिससे नदी द्वारा कटान बंद हो गई है बाढ़ प्रभावित क्षेत्र वासियों ने राहत की सांस ली।

रिपोर्ट: मनोज चतुर्वेदी

और नया पुराने