Breaking News

विवाहिता ने ससुराल में लगाई फांसी मौत।

आज़मगढ़।

मायका पक्ष  ने दहेज न देने पर जान से मारने का लगाया आरोप। 

सगड़ी। 

सगड़ी रौनापार थाना क्षेत्र में विवाहिता ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली महिला के मायके पक्ष के लोगों ने दहेज के कारण हत्या का आरोप लगाया ।

जानकारी के अनुसार सपहा पाठक गांव निवासिनी सुनीता देवी पत्नी शैलेंद्र राम उम्र 24 वर्ष ने रात में पंखे के हुक से साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगा लिया ।जिससे उसकी मौत हो गई ।ससुराल पक्ष के घर के सभी लोग घर से फरार हैं तो वहीं घटना की किसी ने सूचना विवाहिता के मायका अतरसांवा थाना घोसी मऊ वालों को दे दिया सूचना पाकर दिन में 10:00 बजे मायके पक्ष से विवाहिता के माता मन्ती देवी अपने गांव के लोगों को लेकर  11:00 बजे दिन में सपाहा पाठक गांव अपने लड़की सुनीता के घर पहुंची उन्होंने देखा कि घर का कोई सदस्य घर पर नहीं है ।और लड़की कमरे के अंदर बेड पर मृत  पड़ी है इसके बाद सूचना रौनापार थाने को दिया ।

रौनापार थाना अध्यक्ष विकास चंद्र पांडेय दल बल के साथ मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर थाने पर लाए लड़की के पिता राम दुलारे बाहर कहीं कमाते हैं  और विवाहिता का पति शैलेंद्र घर पर ही रहकर मजदूरी का कार्य करता है ।

लड़की के मायका पक्ष के मन्ती देवी मां सहित सभी परिजनों ने दहेज न देने पर प्रताड़ित कर जान से मारने का आरोप लगाया 2 वर्ष पूर्व सुनीता की शादी सपहा पाठक गांव में शैलेंद्र के साथ हुई थी एक 5 माह की बच्ची भी है।

रौनापार पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु आजमगढ़ जिला अस्पताल भेज दिया।

रिपोर्ट: मनोज चतुर्वेदी


और नया पुराने