Breaking News

दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज, आरोपियों की तलाश जारी।

आज़मगढ़।

सगड़ी।

कवरेज डेस्क: सगड़ी रौनापार थाना क्षेत्र के सपहा पाठक गांव स्थित ससुराल में कल की रात संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता ने पंखे में साड़ी का फंदा लगाकर मौत को गले लगा लिया था ।जिसमें ससुराल पक्ष के सभी लोग घर छोड़कर फरार हो गए थे ।

सोमवार को सूचना मिलने पर मायका पक्ष मौके पर पहुंचा। और पुलिस को सूचना दी पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को भेज दिया था ।मृतका की मां मंती देवी ने ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए तहरीर रौनापार थाने में दिया था। एस ओ विकास चंद्र पांडे ने बताया कि मृतका की मां मंती देवी के तहरीर पर ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।आरोपियों की खोज सरगर्मी से पुलिस कर रही है अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

रिपोर्ट: मनोज चतुर्वेदी


और नया पुराने