आज़मगढ़।
सगड़ी।
कवरेज डेस्क: सगड़ी जीयनपुर थाना क्षेत्र में जीयनपुर कस्बे में ही दवा लेने आई नव विवाहिता को चार पहिया गाड़ी सवार लेकर फरार।
जानकारी के अनुसार सरोज पुत्री फूलचंद उम्र 22 साल निवासी कुढवा गोढारी थाना जीयनपुर दवा लेने हेतु 4 तारीख की शाम को जीयनपुर बाजार अपनी सहेली खुशबू के साथ आई थी जीयनपुर कस्बे के समीप स्थित भट्टे के पास सोनू पुत्र बृजभान निवासी हसन पट्टी व साथ में गाड़ी मालिक छोटू पुत्र महेंद्र निवासी तुरकौलि थाना जीयनपुर द्वारा गाड़ी से लेकर फरार हो गए।
वही सरोज की शादी 29 अप्रैल को हुई थी शादी के 2 महीने के उपरांत घर पर आई हुई थी जिसके बाद लड़की के फरार हो जाने से उसकी माता फूलमती देवी द्वारा जीयनपुर थाने में तहरीर दी गई जिस पर उपयुक्त दोनों युवकों पर मुकदमा संख्या 204 के अंतर्गत धारा 363 366 मुकदमा दर्ज कर पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।
रिपोर्ट: मनोज चतुर्वेदी