आज़मगढ़।
10 वर्षीय छात्रा के साथ अध्यापक ने की छेड़खानी।
ग्रामीणों ने प्राथमिक विद्यालय पर पहुंचकर जड़ा ताला पुलिस ने पहुंचकर स्थिति को संभाला ।
सगड़ी ।
कवरेज डेस्क: सगड़ी जीयनपुर थाना क्षेत्र में प्राथमिक विद्यालय के सहायक अध्यापक के ऊपर कक्षा 5वीं की 10 वर्षीय छात्रा के साथ परिजनों ने छेड़खानी का आरोप लगाया ।जीयनपुर पुलिस ने छात्रा के पिता सूर्यभान की तहरीर पर मुकदमा संख्या 205 के अंतर्गत धारा 354 IPC , 7 / 8 पास्को एक्ट , 3 (2) क एससी / एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया ।
जानकारी के अनुसार प्राथमिक विद्यालय बेरमा पर ग्रामीणों ने सुबह 8:30 बजे पहुंच कर हंगामा कर दिया बच्चों को बाहर निकालकर विद्यालय में ताला जड़ दिया और अध्यापकों को धमकाने लगे जिस के उपरांत प्रधानाध्यापक नीरज राय के द्वारा हंड्रेड नंबर पर सूचना दी गई मौके पर हंड्रेड नंबर व जीयनपुर कोतवाल देवानंद एस आई कमलनयन दुबे एस आई उमेश कुमार सहित दल बल के साथ पहुंच स्थिति को संभाला और ग्रामीणों से जीयनपुर थाने पर आकर तहरीर देने को कहा।
नेहा पुत्री सुर्यभान निवासी बैरमा प्राथमिक विद्यालय में कक्षा 5 की छात्रा है जिसने कक्षा 5 के अध्यापक सुरेंद्र चौहान पुत्र रामकृष्ण चौहान निवासी पांडेपुर थाना जीयनपुर के द्वारा कमरे को बंद कर शुक्रवार को छेड़खानी की गई शनिवार को दोबारा हरकत करने पर छात्रा द्वारा अपने माता पिता और परिजनों को सूचित किया गया जिस पर माता-पिता ने पहुंचकर विद्यालय के प्रधानाध्यापक से शिकायत की जिसके उपरांत ग्रामीण आज सुबह लामबंद होकर विद्यालय पर पहुंचकर हंगामा करने लगे वही पीड़ित छात्रा के पक्ष में अन्य छात्राओं ने जीयनपुर थाने में पहुंच कर बयान दिया अध्यापक के ऊपर पूर्व में बार बार अन्य छात्राओं के साथ भी दुर्व्यवहार का आरोप लगाया गया ।
वही अध्यापक सुरेंद्र चौहान का आरोप है कि पूर्व में शिक्षामित्र सोनी मौर्या के पति से विवाद चल रहा था जिसके वजह से इस प्रकार का आरोप दुर्भावना से ग्रसित होकर लगाया गया ।
अजमतगढ़ खंड शिक्षा अधिकारी दीनानाथ साहनी ने विद्यालय पर पहुंच कर 11:00 बजे प्राथमिक विद्यालय को बंद करा दिया व तीन दिनों के लिए प्राथमिक विद्यालय को बंद करने का निर्देश दिया ।
जीयनपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पीड़ित छात्रा को महिला आरक्षी माया देवी के साथ मेडिकल हेतु भेजा वह विवेचना सीओ सगड़ी सुधाकर सिंह को सौंपी घटनास्थल पर सी ओ सगड़ी सुधाकर सिंह ने भी पहुंचकर निरीक्षण किया।
रिपोर्ट: मनोज चतुर्वेदी