मऊनाथ भंजन नगर के भुजौटी स्थित नवीन कृषि उत्पादन मंडी अब मंडी नहीं रही आवारा जानवरों की मण्डी में तब्दील हो गई है नवीन कृषि मंडी के व्यापारियों में पशुओं के आतंक से जिला प्रशासन के विरुद्ध जबरदस्त आक्रोश पाया जा रहा है नवीन कृषि उत्पादन मंडी के व्यापारीगण का कहना है कि आवारा जानवरों के कारण कारोबार करना बहुत मुश्किल हो गया है वहीं पर खूंखार साडों द्वारा ग्राहकों पर आए दिन जानलेवा हमला कर दिया जाता है परंतु आवारा जानवरों की रोकथाम हेतु जिला प्रशासन द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है।
स्थानीय व्यापारियों ने जिला प्रशासन से अनुरोध किया है कि वह नवीन कृषि उत्पादन मंडी से सभी पशुओं को मंडी से बाहर ले जाएं तथा उनके चारा का संपूर्ण व्यवस्था भी करें भूख और प्यास के कारण दूरदराज की सभी गाय और सांड इस मंडी में आकर व्यापारियों तथा ग्राहकों को परेशान करने का कार्य करते हैं जिससे व्यापार करना मुश्किल हो गया है तो वहीं किसानों व्यापारियों तथा आम नागरिकों को आने जाने हेतु काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है समय रहते यदि कोई कार्रवाई नहीं की गई तो कभी भी अप्रिय घटना घट सकती है जिसके लिए संपूर्ण रूप से जिला प्रशासन एवं नवीन मंडी उत्पादन समिति के सचिव सीधे तौर से दोषी होंगे।
रिपोर्ट: ज्ञानेंद्र तिवारी