कवरेज डेस्क: सगड़ी तहसील के श्री गांधी स्नातकोत्तर महाविद्यालय मालटारी आजमगढ़ के राष्ट्रीय सेवा योजना बैनर तले स्वच्छता अभियान कार्यक्रम संपन्न हुआ । इस अभियान के तहत स्वयंसेवकों ने महाविद्यालय परिसर में लगे घास के अंबार को फावड़े से सफाई कर घास को गड्ढे में बोरी पर लादकर फेंका। सेविकाओं ने परिसर में गिरे कागज के टुकड़े , छोटी-छोटी पालथीन व कंकर- पत्थर के छोटे-छोटे टुकड़ों को उठाकर डस्टबिन मे डाला और झाड़ू से साफ सफाई की।
साफ सफाई का कार्यक्रम संपन्न होने के बाद स्वयंसेवकों/सेविकाओं को संबोधित करते हुए संस्था के प्राचार्य डॉ राम अवध सिंह यादव ने कहा कि स्वच्छता ही मानव की सच्ची सेवा है। वरिष्ठ प्राध्यापक डॉक्टर कौशलेंद्र विक्रम मिश्र ने कहा कि पढ़ाई और सफाई किसी भी विद्यार्थी के मौलिक गुण हैं और जहां स्वच्छता रहती है वही ईश्वर का वास होता है तथा लोग निरोग होते हैं । एन एस एस प्रभारी डॉ नितेश जायसवाल ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि पर्यावरण सुरक्षा हमारा नैतिक कर्तव्य है और एन एस एस के माध्यम से बच्चों में सिविक सेंस की भावना विकसित होती है । एन एस एस प्रभारी डॉ शैलेश सिंह ने कहा कि स्वच्छता हमारे जीवन का अभिन्न अंग है और यह सब को मिलकर करना चाहिए । एन एस एस प्रभारी डॉ शैलेश पाठक ने कहा कि एक साथ मिलकर सफाई करने से छात्र/छात्राओं के व्यक्तित्व का सामाजिक विकास होता है। डॉ पाठक ने कार्यक्रम का संचालन किया तथा आये हुए अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया । कार्यक्रम के समय श्री जनार्दन राय, श्री शिववचन राम ,श्री बृजेश शर्मा के साथ ही राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक व स्वयंसेविकाए उपस्थित रहे।
रिपोर्ट: वीर सिंह