Breaking News

भारत नेपाल मैत्री बस सेवा से कुचलकर 10 वर्षीय बालक की मौत।

मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी सगड़ी आजमगढ़।

बाइक सवार बालक बस से  कुचलकर मौत तीन गंभीर रूप से घायल ।

सगड़ी ।

सगड़ी जीयनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सभा जमीन हरखोरी में 10 वर्षीय बालक की भारत नेपाल मैत्री बस सेवा से 2 बजे कुचलकर मौत हो गई व बाइक सवार अन्य तीन लोग गंभीर रूप से घायल ।जानकारी के अनुसार आजमगढ़ जनपद के मुकेरीगंज मोहल्ले के निवासी शंभू सोनकर पुत्र शंकर शंकर उम्र 25 साल अपनी भाभी सोनी सोनकर पत्नी राजू सोनकर उम्र 30 साल व भाभी का पुत्र अमन सोनकर उम्र 10 साल और अपनी पुत्री सिया उम्र 4 साल को लेकर अपनी भाभी के मायके हाटा जनपद गोरखपुर जा रहा था की जीयनपुर के उपरांत आजमगढ़ गोरखपुर मुख्य मार्ग पर स्थित जमीन हरखोरी के गेट के सामने जैसे ही पहुंचा कि टैंपू में पीछे से टककर मार दी व भारत नेपाल मैत्री बस सर्विस से कुचलकर अमन सोनकर की मौके पर ही मौत हो गई। 

घटना की सूचना पर जीयनपुर कोतवाल देवानंद ने पहुंचकर घायलों को तुरंत 108 नंबर एंबुलेंस से आजमगढ़ जिला अस्पताल भिजवाया और शव को कब्जे में लेकर मृतक के रिश्तेदार विक्की सोनकर पुत्र राम विलास सोनकर निवासी जीयनपुर की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पिक अप से शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा ।

अमन के पिता राजू सोनकर सऊदी में नौकरी करते हैं वह अपने माता पिता की इकलौती संतान है इस दुर्घटना की सूचना पाकर मुकेरीगंज में स्थित परिवार में कोहराम मच गया शंभू सोनकर पर फल बेचने का कार्य करता है।भारत नेपाल मैत्री बस सेवा को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया वह बस में सवार कूल 35 यात्रियों को 1 घंटे के उपरांत दूसरी बस से बनारस हेतु भेजा वहीं पास में दो फ्रांसीसी नागरिक पुरुष एलेक्स व महिला कॉर्निल भी सवार थे यात्रियों को घंटों परेशान होना पड़ा ।

और नया पुराने