Breaking News

ब्लॉक स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का भव्य रूप से बेसिक शिक्षा अधिकारी ने किया उद्घाटन।

आज़मगढ़।

मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी सगड़ी आजमगढ़।

सगड़ी ।

सगड़ी तहसील क्षेत्र के सुराणा इंटर कॉलेज के प्रांगण में प्राथमिक व जूनियर ब्लॉक स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राकेश कुमार पांडेय ने किया।बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा क्रीड़ा प्रतियोगिता के उद्घाटन के अवसर पर सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया विशिष्ट अतिथि उप जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी महेन्द्र कुमार खण्ड शिक्षा अधिकारी दीनानाथ साहनी द्वारा बेसिक शिक्षा अधिकारी को अंग वस्त्र प्रतीक चिन्ह व बुके देकर सम्मानित किया गया

 बेसिक शिक्षा अधिकारी राकेश कुमार पांडे ने ध्वजारोहण व मशाल जलाकर विधिवत उद्घाटन किया जिसमें 20 न्याय पंचायत की टीमों की 300 छात्र-छात्राओं  ने प्रतिभाग किया जिसमें जूनियर बालक पर 600 मीटर दौड़ में चंगइपुर बालिका अंताक्षरी में जीयनपुर लोकगीत में महुआ 400 मीटर दौड़ में खान्ड कबड्डी में रौजासैफन पट्टी खो खो में रौजासैफन पट्टी 100 मीटर दौड़ में चौको खुर्द 200 मीटर दौड़ में सुरैना बालिका कबड्डी में सुरैना बालिका खो खो में मझौआ सुलेख में जीयनपुर मानचित्र में जीयनपुर कुश्ती में नरइपुर ने बाजी मारी ।

जिसमें खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा प्रथम पुरस्कार के रूप में बड़ा प्लेट विधि पुरस्कार के रूप में छोटा प्लेट तृतीय पुरस्कार के रूप में गिलास छात्र-छात्राओं को वितरित किया गया इस अवसर पर मुख्य रूप से अनिल मिश्र कमल नयन कुसुम मिश्र राम सिंह तारा प्रसाद राज मणि शर्मा संजय यादव आदि सैकड़ों शिक्षक मौजूद रहे ।कार्यक्रम की अध्यक्षता राम सिगार सिंह एवं संचालन डा ० हरिकेश मिश्र ने किया।

और नया पुराने