Breaking News

सगड़ी अधिवक्ताओं ने उप जिला अधिकारी को किया सम्मानित।

आज़मगढ़।

मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी सगड़ी आजमगढ़।

अधिवक्ता व उपजिलाधिकारी के साथ हुई बैठक ।

समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु किया गया विचार-विमर्श।

सगड़ी।

सगड़ी तहसील सभागार में उप जिलाधिकारी पंकज कुमार श्रीवास्तव को  अधिवक्ता संघ द्वारा सम्मानित किया गया व बैठक कर समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु विचार विमर्श किया गया।

अधिवक्ता संघ के साथ बैठक में  बार के नव निर्वाचित पदाधिकारियों द्वारा  सगड़ी तहसील अधिवक्ता संघ की तरफ से स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया साथ ही तहसील में लोगों को न्याय दिलाने के लिए और तेजी से काम करने के लिए बातचीत भी की गई न्यायालयों को अधिक से अधिक चलाने हेतु अधिवक्ताओं की तरफ से आश्वासन दिया गया साथ ही मुकदमों का त्वरित निस्तारण पर भी बल दिया गया अधिवक्ता संघ की तरफ से कुछ सुधार जैसे राजस्व निरीक्षक और लेखपाल द्वारा समय से रिपोर्ट प्रस्तुत करने हेतु कहा गया साथ ही अधिवक्ताओं द्वारा यह भी कहा गया कि जब वह भी कोई प्रार्थना पत्र या कुछ लेकर के राजस्व निरीक्षक और लेखपाल के पास जाएं तो वह उसका त्वरित निस्तारण हो इस बैठक में . बार के सभी पदाधिकारी अधिवक्ता संघ की तरफ से अध्यक्ष सहाबुद्दीन पूर्व अध्यक्ष अनिल सिंह मणिकेश्वर मिश्र वेद प्रकाश राय अभिनाश राय सोनू राय संजय राय शैलेंद्र राय तहसीलदार अनिरुद्ध सिंह नायब तहसीलदार इंद्रमणि तिवारी सच्चिदानंद राय सहित सभी अधिवक्ता उपस्थित रहे ।

और नया पुराने