मऊ।
मऊ से ज्ञानेंद्र तिवारी की रिपोर्ट-
मऊ जनपद में कोपागंज मऊ दोहरीघाट पंप कैनाल द्वारा इंदारा रजवाहा नहर में पानी ना आने के कारण किसानों की धान की फसल सूख रही है इससे नाराज होकर किसानों ने भरथिया कादीपुर नहर हेड जमकर धरना प्रदर्शन किया।
तथा सरकार विरोधी नारे भी लगाए किसानों का कहना है कि नहर में पानी ना आने के कारण हम लोगों की फसलें सूख रही हैं कृषि ही हमारी जीवका है इस विभाग से संबंधित अधिकारियों को इसके संबंध में कई बार सूचनाएं दी गई है लेकिन कोई भी अधिकारी हम किसानों का सुनने वाला नहीं है।सामाजिक कार्यकर्ता जितेंद्र कुमार गोयल का कहना है कि किसान गोष्ठी में किसानों की समस्याओं को हमने रखा था उसमें एस डी एम महोदय भी उपस्थित थे उन्होंने आश्वासन दिया था कि पानी बहुत ही जल्द छोड़ दिया जाएगा इस संबंध में जिलाधिकारी महोदय को भी अवगत कराया जा चुका है। लेकिन अभी तक उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई सरकार कह रही है कि किसानों की आय दोगुना की जाए लेकिन यहां के प्रशासन व्यवस्था की मंशा है कि किसानों की फसलों को सुखा दिया जाए जिससे किसान बर्बाद हो जाए।इस मौके पर ग्राम प्रधान राम अवतार राम राम अवध चौहान हरिद्वार यादव राजकुमार सीताराम यादव जोगिंदर कुमार आज किसानों ने सरकार के इस रवैया से नाराज होकर धरना एवं प्रदर्शन करने के लिए मजबूर हुए।