Breaking News

पचास वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का खानकाह रेलवे ट्रैक के पास मिला शव।

आज़मगढ़।

सरायमीर।

सरायमीर स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम खानकाह के पास रेलवे ट्रेक पर अज्ञात 50 वर्षीय अधेड़ शव मिला पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। ग्रामीणों  से मिली जानकारी के अनुसार सरायमीर रेलवे स्टेशन से लगभग साढे तीन सौ मीटर पूरब रेलवे ट्रेक के पास लगभग 50 वर्ष का एक अधेड़ व्यक्ति बैठा था 10:35 बलिया से शाहगंज जाने वाली 55137 लोकल ट्रेन आती देख वह व्यक्ति रेलवे ट्रेक पर खुद गया और ट्रेन में फंसकर लगभग दस मीटर तक शरीर घसीट गया जिससे सिर का भेजा पूरे ट्रेक पर फैल गया ।

 जिसके कारण मौके पर मौत हो गई शव को ट्रेक पर से देर से उठाए जाने के कारण गोदान एक्सप्रेस शव से दस मीटर पहले रोक गई शव हटने पर   लगभग 15 मिनट में गई । पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक की पहचान नही हो सकी। वह बैगनी कलर का पैंट और हरे रंग की टीशर्ट पहन रखी है।

रिपोर्ट: मोहम्मद यासिर

और नया पुराने