आज़मगढ़।
सगड़ी।
कवरेज डेस्क: सरकार हमारी समस्याओं पर कोई ध्यान नहीं दे रही है आज भाजपा सरकार में किसान उपेक्षित हैं सितंबर माह में जब पानी की जरूरत थी तब लिंक नहर में पानी नहीं आया और किसानों की तमाम फसल खराब हो गई अगर हमारी समस्याओं पर सरकार ध्यान नहीं देती है 30 नवम्बर को इन्ही समस्याएं को लौटकर 124 किसान संगठन दिल्ली चलेंगे और धरना प्रदर्शन किया जाएगा उक्त बातें किसान सभा प्रदेश अध्यक्ष शहनवाज बेग ने सगड़ी तहसील के अजमतगढ़ ब्लाक के सराय सागर मालटारी गांव के सोसायटी पर हो एक दिवसीय धरना प्रदर्शन में कही।
जिलाध्यक्ष कमाल राय ने कहा कि-सरकार हमारी मांगो पर यदि विचार नही करेगी तो देशव्यापी आंदोलन किया जाएगा जिसमें हमारी प्रमुख मांगे हैं कि किसानों को 10000 पेंशन दिया जाय, स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू किया जाय, किसानों का कर्ज माफ किया जाय।
ब्लॉक मंत्री योगेंद्र सिंह पटेल ने कहा कि: आज किसान कर्ज के बोझ में दबा हुआ है और सरकार किसानों की समस्याओं पर कोई ध्यान नहीं दे रही है जब पानी की आवश्यकता होती है तब नहर में पानी नहीं आता और जब हमारी जरूरत नहीं होती है तब नहर का पानी आकर हमारे खेतों को डुबो देता है सरकार हमारे साथ धोखा कर रही है सरकार ने हमारी मांगों पर यह ध्यान नहीं दिया तो देशव्यापी आंदोलन किया जाएगा।
इस मौके पर प्रमुख रूप से सुरेंद्र राय, अनिल पटेल, अमीरचंद पटेल, राज नारायण सिंह, कपिल सिंह, विजय सिंह, रामदरश राय, अरुण राय, रामजीत सिंह, श्रवण सिंह, मुन्ना सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्ट: वीर सिंह