आज़मगढ़।
सगड़ी।
बढ़-चढ़कर छात्र-छात्राओं ने लिया भाग।
कवरेज डेस्क: सगड़ी तहसील क्षेत्र के श्री गांधी पीजी कॉलेज मालटारी में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता एसडीएम सगड़ी पंकज कुमार श्रीवास्तव ने किया।
कार्यक्रम में एसडीएम ने छात्र और छात्राओं को मतदान के महत्व और वोटर बनने के लिए प्रेरित किया। विज्ञापन बैठक में एसडीएम सगड़ी की मौजूदगी में बीएलओ द्वारा छूटे लोगों का फार्म 6 भरा गया। जागरूकता कार्यक्रम के दौरान एसडीएम ने छात्रों को मतदान के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि- मताधिकार लोकतंत्र का बडा अधिकार है, इसके प्रयोग से देश के विकास का खाका तैयार करने वाली सरकारे बनती है। एसडीएम ने अपील किया कि 18 वर्ष उम्र के लोगों को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराते हुए अपने अधिकार प्रयोग करने के लिए आगे आना चाहिए।
इस मौके पर विद्यालय के प्राचार्य डा0 राम अवध सिंह यादव , डा0 हसीन खान , डॉक्टर नीलिमा , डॉक्टर बालचंद , डॉक्टर प्रेमचंद यादव, दीनानाथ मिश्र जनार्दन राय रविंद्र यादव उमाकांत मिश्र, ओम प्रकाश गुप्ता अरुण कुमार गुप्ता सत्यम चौबे ,राजू आदि उपस्थित थे।
रिपोर्ट: वीर सिंह