झाँसी मऊरानीपुर अलग-अलग स्थानों पर एक महिला,एक व्यक्ति एवं एक युवक की जहरीले पदार्थ के सेवन से हालत बिगड़ गई।
जानकारी के अनुसार शालिनी पत्नी शिव कुमार निवासी ग्राम पृथ्वीपुर, रामप्रसाद पुत्र पूरन लाल निवासी गांधी गंज मऊरानीपुर,व हिमांशु पुत्र मनोज कुमार निवासी लाड़गंज रानीपुर को गंभीर अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया। बताया गया कि जहरीले पदार्थ के सेवन से तीनों की हालत बिगड़ गई। प्राथमिक उपचार के बाद तीनों की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज भेज दिया।
गाली गलौज एवं मारपीट की रिपोर्ट दर्ज।
झाँसी मऊरानीपुर ग्राम पुराना भानपुरा में 4 लोगों द्वारा एक व्यक्ति के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर देने की रिपोर्ट पुलिस ने दर्ज कर ली। जानकारी के अनुसार ग्राम पुराना भानपुरा निवासी राम किशोर पुत्र बृजलाल ने कोतवाली में दर्ज करायी रिपोर्ट में बताया कि गांव के ही दलू, हरविंद,लच्छी,सीताराम पुत्रगण चन्ने ने शराब के नशे में धुत होकर मेरे साथ गाली-गलौच करते हुए सभी ने एक राय होकर जमकर मारपीट कर दी। पुलिस ने चारों आरोपियों के विरुद्ध धारा 323, 504 के तहत मामला दर्ज कर लिया।
चार के विरुद्ध मारपीट का मुकदमा दर्ज।
झाँसी मऊरानीपुर ग्राम धौर्रा में 4 लोगों द्वारा खेत पर एक व्यक्ति के साथ मारपीट कर दी। जानकारी के अनुसार ग्राम धौर्रा निवासी कैलाश पुत्र वृंदावन प्रजापति ने कोतवाली में दर्ज कर रिपोर्ट में बताया कि गांव के ही पातीराम पुत्र हल्काई,महेश कुमार, चेयरमैन,मोनू पुत्रगण पातीराम ने मेरे खेत पर आकर गाली गलौज करते हुए सभी ने जमकर मारपीट कर दी। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ धारा 323,504 के तहत मामला दर्ज कर लिया।
सड़क दुर्घटना में एक 4 वर्षीय बालक गंभीर रूप से घायल
झाँसी मऊरानीपुर सड़क दुर्घटना में एक 4 वर्षीय बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार अनिकेत पुत्र रामेश्वर निवासी ग्राम रेवन थाना तोड़ी फतेहपुर को गंभीर रूप से घायल अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।बताया गया कि सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया।
मारपीट की घटना में मां बेटे गंभीर रूप से घायल।
झाँसी मऊरानीपुर मारपीट की घटना में मां बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार श्रीमती नरेश पत्नी हरिओम व उसका पुत्र संदीप पुत्र हरिओम निवासी गण ग्राम एवनी थाना टोड़ी फतेहपुर को गंभीर रूप से घायल अवस्था में पुलिस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। बताया गया कि मारपीट की घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
रिपोर्ट अखिलेश राज