Breaking News

शराब जुआ सट्टे पर से रोक लगाने में अधिकारी विफल।

झाँसी

झाँसी मऊरानीपुर प्रदेश सरकार एवं पुलिस विभाग के उच्चाधिकारियों शराब जुआ व सट्टे पर पूरी तरह से रोक लगाने में प्रयास कर रहे हैं।उन्होंने प्रत्येक जिले के पुलिस अधिकारियों को अपने जिले में इन को पनपने न देने की सत्य हिदायत दी पर मऊरानीपुर नगर व क्षेत्र में इसका जरा सा भी असर नहीं दिखलाई पड़ रहा है।नगर व क्षेत्र में जमकर कच्ची शराब की बिक्री तो हो ही रही है जगह-जगह अनगिनत रूप से जुए के अड्डे भी चल रहे हैं।क्रिकेट श्रृंखला में जबरदस्त सट्टेबाजी चल रही है।दीपावली के मौके पर नगर व क्षेत्र में चलने वाले जुए में कीर्तिमान स्थापित किया है।कच्ची शराब की बिक्री का तो है आलम है कि कोतवाली के नाक के नीचे सुबह से रात्रि तक सुखनई नदी के घाटों पर शराबियों का जमावड़ा देखा जा सकता है।जुआ के अड्डे ठेका पर चलाए जा रहे हैं। जिनमें जुआड़ियों को पूरा संरक्षण प्राप्त हो रहा है। पुलिस की गारंटी से लेकर रूपयो को ब्याज पर देने से लेकर खाने-पीने की सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है।यही वजह है कि मऊरानीपुर में जुए ने एक व्यापार का रूप ले लिया है।इसमें कई प्रभावशाली लोग शामिल बताए जा रहे हैं।मऊरानीपुर पुलिस सब कुछ देखते हुए भी अपनी आंखें बंद किए।जिसका प्रभाव प्रभाव क्षेत्र में देखने को मिल रहा है।कई परिवार जुए की भेंट चढ़ गए हैं।चोरी की घटनाओं को भी इसी के कारण बढ़ावा मिल रहा है।ओने पौने दामों में लोगों के घर मकान सूदखोरों के पास पहुंच गए हैं।मऊरानीपुर अब जुए का इतना बड़ा केंद्र बन गया है कि सुदूर अंचलों से मध्य प्रदेश झांसी जिले के आसपास के क्षेत्र के लोग जुआ खेलने आते हैं।नगर वासियों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झांसी से तत्काल हस्तक्षेप कर जुआ सट्टा शराब की बिक्री पर रोक लगाने की मांग की है।

सट्टा वालों के विरुद्ध पकड़ने का अभियान महज खानापूर्ती।

 मऊरानीपुर पुलिस द्वारा इस समय सट्टा वालो के विरुद्ध पकड़ने का अभियान चलाया जा रहा है।लेकिन अपनी कागजी पूर्ति व अधिकारियों को दिखावा के लिए पुलिस द्वारा छोटे छोटे सटोरियो को पकड़ कर इतिश्री की जा रही है।जबकि इसके सरगना खुलेआम घूम रहे है।यहां तक कि सट्टा के सरगना पुलिस के इर्द गिर्द दिखाई देते है।कोतवाली में कुछ पुलिस कर्मी इसी के लिए पूरे दिन घूमते रहते की कहा कहा जुआ सट्टा व अवैध धंधे चल रहे है।जिसमे कोतवाली में तैनात एक पुलिस कर्मी की इन अड्डो से अवैध बसूली की काफी शिकायते आ रही है।दो दिन में लगभग तीन या चार युवक सट्टे को खिलाते हुए पकड़े गए।जिनको एक अच्छी खासी सुविधा शुल्क लेकर जुआ की धाराओ में बन्द किया गया।जब तक पुलिस की मांग पूरी नही हुई तब तक सटोरियो को जेल भेजे जाने की धमकी दी जाती रही।जबकि देखा जाए तो पुलिस द्वारा सटोरियो से जितने रुपये बरामद हुए उन्हें देखकर तो ऐसा लगा कि जबरदस्ती ही कोई कार्यवाही की गई हो।बताया जाता है जो पुलिस ने सट्टा की पर्ची बरामद बताई वो कोतवाली में ही पकड़े गए युवकों से लिखाई गई है।जबकि आजकल सटोरियो ने सट्टा खिलाने का पर्ची सिस्टम बन्द कर नया फंडा अपना लिया है।अब सट्टे के नम्बर मोबाइल पर एस एम एस या काल रिकॉर्डिंग करके लगाए जा रहे है।लेकिन पुलिस आज भी उनके पास से पर्ची बरामद बताती है।

रिपोर्ट: अखिलेश राज 

और नया पुराने