झाँसी।
झाँसी मऊरानीपुर मऊरानीपुर क्षेत्र के ग्राम खरका माफ मैं बन रहे शौचालयों एवं प्रधानमंत्री आवास के नाम पर लाभार्थियों से गांव का जिम्मेदार सुविधा शुल्क की मांग कर रहा है। और सुविधा शुल्क न देने की वजह से कार्य कई महीनों से अधूरा पड़ा हुआ है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी झांसी को भेजे शिकायती पत्र में अधूरे पड़े आवास व शौचालय को बनाने व जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत खरका माप निवासी सुषमा देवी पत्नी गोविंद सिंह ने जिलाधिकारी को भेजे शिकायती पत्र में आरोप लगाया कि ग्राम प्रधान,आवास,शौचालय व मनरेगा के काल के लिए मनमाफिक सुविधा शुल्क मांग रहा है। न देने की वजह से कार्य अधूरा पड़ा हुआ है। वहीं दूसरी लाभार्थी मुन्ना सिंह पुत्र वीर सिंह ने पत्र में उल्लेख किया कि प्रधानमंत्री आवास की दीवार बनकर तैयार हो गयी है। केवल छत डालना बाकी रह गया है। साथ ही शौचालय के गड्ढे खुदे हुए पड़े हैं। लेकिन पैसा न मिलने के कारण कार्य पूरा नहीं हो पा रहा है। शिकायती पत्र में जिलाधिकारी से अधूरे पड़े आवासों,शौचालय के लिए शीर्घ पैसा दिलाये जाने एवं जिम्मेदारों के खिलाफ जांच करवा कर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
रिपोर्ट अखिलेश राज झाँसी