झाँसी।
झाँसी मऊरानीपुर। पूर्व माध्यमिक विद्यालय भंड़रा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की लगाई गयी शाखा में अभ्यास वर्ग के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।
जिसमें संघ के जिला प्रचारक राजकुमार ने देश भक्ति के बारे में बोध कराते हुए शारीरिक एवं बौद्धिक शिक्षा की जानकारी दी। अभ्यास वर्ग में गजेंद्र ने शारीरिक शिक्षण प्रमुख का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि खेल से शारीरिक और मानसिक दोनों का विकास होता है। खंड कार्यवाहक श्रीपत पाल ने खंड शिक्षक एवं शाखा कार्यवाहक का परिचय कराया, योगेंद्र द्विवेदी ने गीत एवं संघ के उत्सव के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में नरेश सिंह सेंगर, सत्यपाल सिंह, राकेश सोनी ,राजेंद्र जोशी, प्रदीप पटेल, सुभाष मौर्य, लखन पटेल जबर प्रसाद , ब्रजकिशोर पटेल, सुरेंद्र द्विवेदी ,विशाल, महिपाल, चंचल, ओमप्रकाश, गोरेलाल, सचिन पटेल, प्रवीण, रोहित ,आदित्य नारायण द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट अखिलेश राज झाँसी