Breaking News

दुल्हन की तरह सजाया गया लाटघाट बाजार, मेला आज।

आज़मगढ़।

मेले को देखते हुए प्रशासन ने कसी कमर, सुरक्षा के कड़े इंतजाम।

क्षेत्रीय जनता से अपील, मेले को सफल बनाने में करें सहयोग- अनिल मिश्रा (मेला महासमिति अध्यक्ष)

रूट डायवर्जन फोर्स के साथ बिरहा का कार्यक्रम।

आज के दिन बाजार में शराब की दुकान की दुकानें रहेंगी बंद।

सगड़ी।

सगड़ी तहसील क्षेत्र के लाटघाट बाजार में आज मेला है, इस विशाल मेले के आयोजन को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं।

मेला महासचिव अध्यक्ष अनिल मिश्रा ने बताया कि- लाटघाट मेले को सफल बनाने के लिए पूरी तरह हम लोग सक्रिय हैं, आज शराब की दुकान को बंद करने के साथ सुबह 12:00 बजे से 4:00 बजे सुबह तक दोहरीघाट व बलरामपुर के साथ महिला व जीयनपुर मुबारकपुर से रूट डायवर्ट रहेगा लाटघाट मेला दोहरीघाट रोड पर आजमगढ़ रोड पर पुल के उस पार मुख्य मार्ग को ब्लॉक कर दिया जाएगा। मेले व विसर्जन पर डीजे को कम आवाज में फूहड़ गाना ना बजाने के लिए निर्देश दिया गया है।

वही मेला महासचिव उपाध्यक्ष अश्विनी गुप्ता ने बताया कि- सुरक्षा के मद्देनजर जिला प्रशासन से एक सेक्शन पीएससी 5 एस एच ओ  22 एस आई  एक महिला एसआई व 10 महिला कांस्टेबल साथ ही 55 कांस्टेबल की मांग कर रखी है। लाटघाट मेले में मुख्य रूप से मेला आयोजकों द्वारा चारों सड़क पर 8 मूर्तियों की स्थापना की गई है जिनमें मुख्य रूप से महाशक्तिशाली बाल दुर्गा पूजा समिति, शशीकांत , स्पोर्ट्स क्लब दुर्गा पूजा समिति को सतना दक्षिणी चौक रत्नेश गुप्ता , नवयुवक दुर्गा पूजा समिति रौनापार प्रवीण विश्वकर्मा , महाशक्तिशाली दुर्गा पूजा समिति दोहरीघाट रोड अशोक सिंह , सार्वजनिक बाल दुर्गा पूजा समिति रौनापार रोड महिंदर , अंबे बाल दुर्गा पूजा रौनापार बैंक के पास सतेंदर आदि अध्यक्ष हैं, क्षेत्रीय जनता से मेले के सफल आयोजन के लिए सहयोग मांगा गया है।

रिपोर्ट: वीर सिंह


और नया पुराने